मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का एक्शन: पूर्व कांग्रेस विधायक के घर रेड, नहीं मिले धर्म सिंह छौक्कर, गिरफ्तारी के हैं आदेश

Dharam Singh Chhoker
X
धर्म सिंह छौक्कर
समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर प्रवर्तन निदेशालय ने रेड मारी। इस दौरान पूर्व विधायक अपने घर पर नहीं मिले और ईडी को करीब 2 घंटे के बाद वापस खाली हाथ लौटना पड़ा।

Dharam Singh Chhoker: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने समालखा से पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के घर पर रेड मारी, लेकिन ईडी की टीम को खाली हाथ ही घर से वापस लौटना पड़ा, क्योंकि पूर्व विधायक छौक्कर अपने घर मौदूज नहीं थे। छापेमारी के दौरान ईडी की टीम परिवार के अन्य सदस्यों से पूछताछ की और करीब 2 घंटे के बाद वापस लौट गई।

गौरतलब है कि पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले ही धर्म सिंह छौक्कर को सरेंडर करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि धर्म सिंह छौक्कर खुद सरेंडर करें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व विधायक ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। बता दें कि कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में पूर्व विधायक का बेटा भी जेल में बंद है।

क्या है घोटाला?

दरअसल, कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर और उसके बेटे सिकंदर सिंह ने गुरुग्राम के सेक्टर 68 में किफायती आवास बनाने के उद्देश्य से एक परियोजना शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने कथित तौर पर 1,500 घर खरीदारों से लगभग 363 करोड़ रुपये एकत्र किए। इन्होंने 2021-22 तक परियोजना को पूरा करने का वादा किया और जो पूरा नहीं किया।

यह भी पढ़ें:- हरियाणा में हार के बाद कांग्रेस के घर में रार: गैर जाट व ओबीसी चेहरों को आगे लाने पर शुरू हुआ मंथन

इस संबंध में गुरुग्राम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसके बाद 2023 में प्रवर्तन निदेशालय ने छोकर और उनके बेटे के खिलाफ जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया। एफआईआर में उन पर अपनी कंपनी मिहिरा ग्रुप के जरिए बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story