नितेश तिवारी की मचअवेटिड फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े नए अपडेट दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा देते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा था कि विक्रांत मैसी को इस फिल्म में मेघनाथ के किरदार के लिए कास्ट किया, लेकिन फिर उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। अब इस पूरे मामले पर खुद विक्रांत मैसी ने चुप्पी तोड़ी है।
विक्रांत मैसी ने क्या कहा?
रविवार को विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इन खबरों को गलत बताया। उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि वह कभी भी फिल्म ‘रामायण’ का हिस्सा नहीं थे। साथ ही उन्होंने ऐसी खबरें फैलाने वाले मीडिया रिपोर्ट्स को “गैर-जिम्मेदार” बताया।
विक्रांत ने लिखा,“इन अफवाहों को यहीं खत्म करता हूं। मैं इस फिल्म का कभी हिस्सा नहीं था। फिर भी पूरी टीम को शुभकामनाएं। मैं जरूर टिकट खरीदकर यह फिल्म सिनेमाघर में देखूंगा।”
हालांकि, यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दी गई, जिसके बाद मामला और चर्चा में आ गया।
राघव जुयाल की एंट्री
रिपोर्ट के मुताबिक, राघव जुयाल को मेघनाद के किरदार के लिए साइन किया गया है। चोट से उबरने के बाद जल्द ही राघव शूटिंग शुरू करेंगे। उनका किरदार फिल्म के दूसरे पार्ट में दिखेगा, जो दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
फिल्म ‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ मेगा बजट फिल्म हैं, जो दो-पार्ट में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में दिखाई देंगे। साई पल्लवी फिल्म में माता सीता का रोल करेंगी। वहीं सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा। म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर तैयार कर रहे हैं।
कुल मिलाकर, विक्रांत मैसी की सफाई के बाद यह साफ हो गया हैं कि वह कभी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं थे, लेकिन डिलीट की गई पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।











