Logo
कांकेर जिले के नरहरपुर में शराब दुकान के आहाता में सोते युवक के पास जंगली भालू आ पहुंचा। युवक ने सूझबूझ दिखाकर अपनी जान बचाई।

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहपुर से एक ऐसा खौफनाक घटना सामने आया है। जिसे जानने और देखने के बाद किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आधी रात, शराब दुकान के आहाता में चैन की नींद सो रहा एक युवक अचानक मौत के मुँह के बिल्कुल सामने पहुंच गया। जब उसके पास दबे पांव एक जंगली भालू आ पहुंचा। 

मिली जानकारी के अनुसार, सिर्फ चार मिनट लेकिन ये चार मिनट उस युवक के लिए जिंदगी और मौत के बीच का सबसे लंबा संघर्ष बन गए। भालू युवक के बेहद करीब घूमता रहा, तांडव मचाता रहा और युवक सांस रोके पड़ा रहा। जरा-सी भी हलचल होती, तो अंजाम कुछ भी हो सकता था।

बाल-बाल बचा युवक
इस दौरान युवक की सांसें थमी रहीं, दिल की धड़कनें तेज थीं, लेकिन उसने हिम्मत और सूझबूझ नहीं खोई। किस्मत और समझदारी ने साथ दिया और आखिरकार भालू बिना हमला किए वहां से चला गया और युवक की जान बच गई। यह पूरी घटना इलाके में दहशत का कारण बन गई है और वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही पर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है।

5379487