Gurugram में वकील पर जानलेवा हमला: बार रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस  

Symbolic picture.
X
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
गुरुग्राम में बार रेस्टोरेंट में वकील की महिला दोस्त से बदतमीजी करने के विवाद में वकील पर जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Gurugram: सदर थाना एरिया के एक बार रेस्टोरेंट में वकील की महिला दोस्त से बदतमीजी करने के बाद हुए विवाद में वकील पर जानलेवा हमला करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने वकील के कान का निचला हिस्सा भी काट दिया और उससे सोने की चेन छीन ली। गंभीरावस्था में वकील को उसके दोस्तों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

महिला दोस्तों के साथ आरोपियों ने की थी बदतमीजी

पुलिस को दी शिकायत में करनाल के गौरव दुबे ने कहा कि वह पेशे से वकील है और गुरुग्राम की अदालत में प्रेक्टिस करता है। रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त तनुज जागलान व रमन चाहर के साथ राजीव चौक स्थित एक बार रेस्टोरेंट में गया था। करीब नौ बजे उनकी दो अन्य महिला दोस्त भी वहां आ गई। सभी डीजे की लोकेशन के निकट बैठे थे। इसी दौरान अनिल सहरावत नामक युवक उनकी महिला दोस्त के निकट आकर खड़ा हो गया और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। गौरव ने इसका विरोध किया तो आरोपी उनके साथ गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद अनिल ने अपने अन्य दोस्त सर्बजीत को बुला लिया। दोनों उनके साथ गाली-गलौच करने लगे। जिसके बाद गौरव अपनी दोस्त के साथ बार से बाहर आकर गाड़ी की ओर जाने लगा।

गाड़ी की तरफ जाते समय किया जानलेवा हमला

गौरव दुबे ने बताया कि जब वह बार से निकलकर अपने दोस्त के साथ गाड़ी की तरफ जा रहा था तो इसी बीच अनिल व सर्बजीत अपने अन्य दोस्त के साथ डंडे व रॉड लेकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर गौरव के दोस्त व अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे बचाया। इस बीच आरोपियों ने गौरव को गंभीर रुप से घायल कर दिया और उसकी सोने की चेन छीन ली। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। गौरव को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद भी अज्ञात नंबर से गौरव को अनिल व उसके दोस्त ने धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story