Logo
election banner
Youth Death in Hansi: हरियाणा के हिसार में आज सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वह 10वीं कक्षा का छात्र था। उसे गांव की ही एक लड़की से प्रेम था।

Youth Death in Hansi: हरियाणा के हिसार में आज शनिवार सुबह युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि वह 10वीं कक्षा का छात्र था। उसे गांव की ही एक लड़की से प्रेम था। मृतक के परिजनों ने युवती के परिजनों पर हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। युवक के शव को सुबह सैर करने गए लोगों ने देखा और उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक युवक की पहचान 19 साल के सचिन निवासी हांसी के गांव भाटला के रूप में हुई है।  

15 दिन पहले हुआ था विवाद

मृतक सचिन का गांव की ही एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सचिन के ताऊ राजेंद्र ने बताया कि 15 दिन पहले लड़की को चिट्ठी देने को लेकर विवाद भी हुआ था। इस पर वह गांव वालों  के साथ लड़की के परिजनों के पास गए थे। यहां लड़की के परिजनों ने धमकी दी थी कि तुम्हारे लड़के को हम मार देंगे।

उन्होंने युवती के परिजनों से माफी भी मांगी थी, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। उन्होंने बताया कि सचिन डर के मारे 18 मार्च से ही घर से बाहर छुपा हुआ था। वहीं, शुक्रवार को वह लापता हो गया था। ताऊ ने कहा कि भतीजे की हत्या करके उसके शव को पेड़ से लटकाया गया है। हमने युवती के परिजनों को कहा था कि अगर हमारा बेटा दोषी है तो हम खुद पुलिस को सौंप देंगे, लेकिन वह नहीं माने।

सचिन ने दी थी 10वीं की परीक्षा

ताऊ ने ये भी कहा कि जिन्होंने सचिन की हत्या की है उन्होंने ही सूचना दी कि तुम्हारे बेटे ने फांसी लगा ली। अगर वह दोषी नहीं हैं, तो सारे फिर घर से क्यों भाग गए। सचिन के पिता कबाड़ बीनने का काम करता है और मंदबुद्धि है। सचिन का एक छोटा भाई और बहन है और सचिन ने कुछ दिन पहले 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी।  

Also Read: हिसार में छठी कक्षा के छात्र ने लगाया फंदा, पेपर अच्छा न होने से था परेशान, पुलिस कर रही जांच

वहीं, पुलिस चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पास गांव के सरपंच का फोन आया कि पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया गया।

5379487