Congress को लगा करनाल में झटका: पूर्व विधायक जिले राम शर्मा ने थामा भाजपा का दामन, राजनीतिक गलियारों में बना चर्चा का विषय  

CM Manohar Lal and State President Naib Singh Saini involving people in BJP in Karnal
X
करनाल में भाजपा में लोगों को शामिल करते सीएम मनोहर लाल व प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी।
हरियाणा के करनाल में कांग्रेस के पूर्व विधायक जिले राम शर्मा ने सीएम मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इनेलो, बसपा व आप के कई नेता भाजपा में शामिल हुए।

Karnal: लोकसभा चुनाव की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है और विपक्षी पाटिर्यों के बड़े-बड़े नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को करनाल में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा। असंध के पूर्व विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव जिले राम शर्मा भाजपा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उपस्थिति में शामिल हो गए। इसके अलावा बीएसपी, इनेलो, जेजेपी, आम आदमी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों के करीब 115 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा के लिए देश व समाज सर्वोपरि

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा के लिए देश व समाज सर्वोपरि है। जन सेवा मुख्य ध्येय है। इन्हीं सिद्धांतों पर चलते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश ने भी अभूतपूर्व तरक्की की है। आज प्रदेश में एक स्वच्छ वातावरण बनाने का अवसर आया है और व्यवस्था परिवर्तन किया जा रहा है जिसके तहत हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी व्यवस्था परिवर्तन को देखते हुए विभिन्न वर्गों तथा राजनीतिक दलों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जिले राम शर्मा को पहनाया पार्टी का पटका

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक जिले राम शर्मा सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल होने पर पटका पहनाया। नायब सैनी ने कहा कि सभी नेताओं के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और उनका मान-सम्मान बढ़ाया जाएगा। डबल ईंजन सरकार ने देश व प्रदेश में मजबूती के साथ कार्य किया है और आज देश व प्रदेश विकास के मामले में अग्रणी पंक्ति में खड़ा हो गया है। कांग्रेस पार्टी के लोग केवल चुनाव के समय में ही वोट लेने के लिए आते थे और उसके बाद जनता उन्हें ढूंढती रहती थी। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजनीति के मायने बदलें हैं और सुशासन की दिशा में व्यवस्था परिवर्तन का काम किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story