सीएम सैनी करेंगे तीन दिवसीय अभियान की शुरुआत: 20629 बूथों पर दिलाई जाएगी सदस्यता, घर-घर दस्तक देंगे कार्यकर्ता

CM Saini and Mohanlal Badoli
X
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली
हरियाणा में सीएम सैनी तीन दिवसीय सघन सदस्यता अभियान का आगाज करेंगे। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

भारतीय जनता पार्टी आज से तीन दिवसीय सघन सदस्यता अभियान का आगाज करेगी। सीएम सैनी सघन सदस्यता लेने वाले पहले सदस्य होंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने में जुटी हुई है। आज से तीन दिवसीय सघन सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। सबसे पहले सीएम सैनी बीजेपी की मेंबरशिप लेंगे और इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

भाजपा हरियाणा के 20629 बूथों पर 8 नवंबर, 9 नवंबर और 10 नवंबर को अभियान चलाएगी। आज मुख्यमंत्री आवास पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाने वाला है। इस अवसर भाजपा के कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, प्रदेश महामंत्री , संगठन मंत्री और अभियान के संयोजक मौजूद रहेंगे।

चार लाख से ज्यादा लोगों ने ली सदस्यता

बता दें कि अभियान की शुरुआत से पहले ही पूरे प्रदेश में चार लाख से ज्यादा लोग भाजपा की सदस्यता ले चुके हैं और 350 से ज्यादा कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है। ये आयोजन जिला स्तर और मंडल स्तर पर किए गए। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए प्रदेश के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है। इस अभियान के तहत हर बूथ पर लगभग 250 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान को लेकर पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां पहले ही तय की जा चुकी हैं। इस संबंध में कार्यकर्ताओं से रोजाना फीडबैक लिया जा रहा है।

जमीनी स्तर पर मजबूत होगी भाजपा

मोहनलाल बडौली ने बताया कि सदस्यता अभियान में 50 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी सांसद और विधायकों को टारगेट दिया गया है। लोगों और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि 3 दिनों के सदस्यता अभियान में मिले 50 लाख लोगों को जोड़ने के टारगेट को पूरा कर लिया जाएगा। इससे भाजपा ऐतिहासिक रूप से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी। बता दें कि साल 2016 में सदस्यता अभियान चलाया गया था। इसके बाद 2019 में टारगेट बढ़ाया गया। अब साल 2024 में नए सिरे से भाजपा की सदस्यता लेनी है।

कार्यकर्ताओं को बड़े संदेश

प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली ने कार्यकर्ताओं को तीन बड़े संदेश दिए हैं। उन्होंन कार्यकर्ताओं से कहा है कि घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। लोगों को पार्टी की विचारधारा और मोदी व नायब सिंह सैनी की सरकार में हुई उपलब्धियों के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही लोगों के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी देंगे

ये भी पढ़ें: अनिल विज का कांग्रेस पर तंज: बोले- बीजेपी के लिए शुभ है राहुल गांधी, जहां भी जाते है Congress हार जाती है, हम जीत जाते हैं

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story