CM Manohar Lal बोले: ग्रुप डी से पहले पूरी होंगी ग्रुप सी की भर्ती, जल्द जारी होगा परिणाम 

CM Manohar Lal talking to journalists
X
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम मनोहर लाल। 
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में जल्द 60 हजार भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। इनमें पहले ग्रुप सी की भर्ती होगी और उसके बाद ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Bhiwani: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही करीब 60 हजार भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। इनमें पहले ग्रुप सी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद ग्रुप डी की भर्ती प्रक्रिया पूरी होगी। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव से सभी क्षेत्रों का समान विकास किया है। पारदर्शी ढंग से व अंत्योदय की भावना पर चलते हुए पंक्ति में खड़े जरूरतमंद अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इससे गरीब लोगों को बिना मांगे उनका हक मिला है। इन जनकल्याणकारी योजनाओं व जनहित के कार्य के चलते केंद्र व हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। सीएम मनोहर लाल भिवानी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

राम देश की आस्था और हमारी है आत्मा

सीएम मनोहर लाल ने अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा बारे कहा कि राम देश की आस्था है और हमारी आत्मा है। राम के नाम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। जो राम का नहीं वो किसी का भी नहीं। लोकसभा व विधान सभा चुनाव इक्कठे होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि दोनों चुनाव एक साथ होने की संभावना कम ही लग रही है। अभी तक इस बारे में चुनाव आयोग की तरफ से भी कोई संकेत नहीं मिला है। इंडिया गठबंधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नकारे हुए दलों का गठबंधन है, जनता में इनका कोई प्रभाव नहीं है।

स्व. भलेराम सामाजिक प्रवृत्ति के थे नेक इंसान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह के महम रोड़ स्थित निवास स्थान पहुंचे और सांसद धर्मबीर सिंह के पिता स्व. भले राम के निधन पर शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि चौ. भलेराम बड़े नेक इंसान थे। उन्होंने पूरा जीवन समाज सेवा में लगाया। वे सात्विक प्रवृत्ति के थे तथा जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना उनके स्वभाव में था। कोई व्यक्ति नहीं चाहता कि उनके सिर से माता पिता का साया उठे, लेकिन स्व. चौ. भले राम 94 साल की उम्र में अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके गए हैं और अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं, जो एक तरह से परमात्मा की विशेष कृपा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story