haribhoomi hindi news
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सीवर में उतरे दो सफाई कर्मचारियों की मौत के मामले में पुलिस ने जेई को सस्पेंड कर दिया है। वहीं विभाग के दूसरे कर्मचारियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में सीवर में उतरे दो सफाई कर्मचारियों की दम घुटने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने विभाग के जेई और एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में जेई को सस्पेंड भी कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए  जेई का मुख्यालय अब होडल कर दिया गया है। दोनों कर्मचारी शादीशुदा थे, इनमें एक मृतक की पत्नी गर्भवती है। 

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, मोहनपुर के रहने वाले 28 साल के अनूप कुमार और 30 साल के जोगेंद्र कुमार दोनों कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत पब्लिक हेल्थ विभाग में बतौर सफाई कर्मचारी काम करते थे। बीते करीब एक हफ्ते पहले नारनौल रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास गली में सीवर ब्लॉक होने की कंप्लेंट मिली थी।

ऐसे में दिन पहले शुक्रवार को विभाग के कनिष्ठ अभियंता नितिन ने अनूप कुमार व जोगेंद्र को ब्लॉकेज सीवर लाइन की रिपेयर करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दोनों कर्मी उसी दिन सुबह 9 बजे  सीवर के होद का ढक्कन खोलकर नीचे उतरे और लोहे के सरिए से ब्लॉकेज खोलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। ऐसे में दोनों ने सीवर में उतरने का फैसला किया,जबकि दो कर्मचारी बाहर खड़े होकर मशीन को ऑपरेट करने में मदद कर रहे थे। 

दोनों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया

अनूप और जोगेंद्र दोनों सीवर में उतर गए लेकिन कर्मचारियों ने मूवमेंट की कोई रिपोर्ट नहीं दी। इसके बाद बाहर खड़े जेई और दो अन्य कर्मियों ने उन्हें आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। कफी प्रयासों के बाद दोनों कर्मियों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों कर्मियों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

Also Read: गुरुग्राम में धीरेंद्र शास्त्री का बयान, पहलगाम में हिंदुओं पर सीधा हमला हुआ

पुलिस ने केस दर्ज किया

मामले में थाना प्रभारी छत्रपाल चौधरी का कहना है कि सीवर लाइन में जहरीली गैस से दम घुटने से दोनों की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की शिकायत पर विभाग के कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में विभाग ने कार्रवाई करते हुए जेई नितिन को सस्पेंड कर दिया गया है। इस दौरान उनका मुख्यालय होडल रखा गया है। वहीं दूसरा कर्मचारी एचकेआरएन के तहत लगा हुआ है।

Also Read: आतंकवाद का पुतला फूंका, पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भाजपा का फतेहाबाद में जोरदार प्रदर्शन  

7