Controversy: कनीना नगर पालिका में पूर्व उप प्रधान अशोक कुमार और मंत्री आरती राव के PA के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Aarti Rao PA controversy: महेंद्रगढ़ के कनीना नगर पालिका चुनाव में 2 मार्च को वोट डाले जाएंगे। लेकिन यहां पर आज 1 मार्च शनिवार को मंत्री आरती राव के PA के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के हवाले से दावा किया गया है कि कनीना में चेयरपर्सन का चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी के पति और आरती राव के PA के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो में दोनों के बीच आपसी कहासुनी धक्का-मुक्की हो रही है। फिलहाल दोनों के बीच हुई मारपीट के पीछे की वजह का अब तक पता नहीं लग पाया है।
मंत्री के आदेश का पालन कर रहा हूं- PA गोविंद गोस्वामी
जानकारी के मुताबिक, मंत्री आरती राव के PA का नाम गोविंद गोस्वामी बताया जा रहा है। कनीना नगर पालिका से इस बार नगर पालिका के पूर्व उप प्रधान अशोक कुमार की पत्नी सविता देवी अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही हैं। अशोक कुमार की आज आरती राव के PA गोविंद गोस्वामी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। इसका एक वीडियों भी वायरल हो रहा है। वीडियो में गोविंद गोस्वामी कह रहा है कि 'मुझे छोड़ दो, वह आपसे बदतमीजी नहीं कर रहा। आप करण सिंह PSO साहब व बहन जी से बात करो। PA ने कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के आदेशों का पालन कर रहा है।
Also Read: होली से पहले CM नायब सैनी पेश करेंगे बजट, 7 मार्च से शुरू होगा सत्र, देखें पूरा शेड्यूल
वीडियो में दोनों के बीच क्या बात हुई ?
वीडियो में गोविंद गोस्वामी अशोक कुमार से कह रहा है कि आप मुझसे बदतमीजी मत करो। इस पर अशोक बोल रहा है मैं नेता बनाऊंगा तुझे। इसका जवाब देते हुए गोविंद कहता है कि मैं नेता नहीं हूं, मुझे PA लगाया था नेता नहीं। जिसके बाद अशोक PA को थप्पड़ मार देता है। हाथापाई के दौरान पास में खड़े हुए व्यक्ति ने अशोक को एक थप्पड़ मारता है। जिसके बाद अशोक कहता है कि वह उसकी उम्र का लिहाज कर रहा है। हालांकि अभी तक इस विवाद का खुलासा नहीं हो पाया है कि किस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ है। हरिभूमि इस वीडियो की सत्यता को लेकर पुष्टि नहीं करता है।
Also Read: PM मोदी से मिले CM नायब सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रधान से भी की मुलाकात, हरियाणा निकाय चुनाव को लेकर चर्चा
