रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को मिलेगी सौगात: रोडवेज 36 घंटे करवाएगा निशुल्क यात्रा, कर्मचारियों की छुट्टियां होंगी रद्द 

Bus parked at Haryana Roadways Kaithal Depot
X
हरियाणा रोडवेज कैथल डिपो में खडी बस 
कैथल में रक्षाबंधन के दिन रोडवेज विभाग महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाएगा। रोडवेज में 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

सूरज सहारण, कैथल: 19 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज विभाग ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। विभाग की तरफ से यात्रियों की संख्या वाले रूट पर अतिरिक्त 20 से ज्यादा बसें चलाई जाएगी। वहीं रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में हरियाणा रोडवेज की ओर से महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों को फ्री में यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज विभाग के मुख्यालय की तरफ से 12 दिन पहले ही पत्र जारी हो गया है। रोडवेज में 18 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध करवाएगा।

इन क्षेत्रों में फ्री यात्रा होंगी मान्य

हरियाणा रोडवेज की तरफ से दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए फ्री यात्रा मान्य होगी। वहीं स्पेशल कर्मचारियों की बस स्टैंड पर ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि यात्रियों को आने- जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। रोडवेज विभाग के साथ- साथ सहकारी समिति की बसों में ये आदेश लागू रहेंगे। अगर इस दिन कोई प्राइवेट बसों ने चक्कर मिस किए तो उनके खिलाफ भी परिवहन विभाग की तरफ से कार्रवाई होगी। क्योंकि प्राइवेट बस संचालक इस दिन बसों के चक्कर मिस कर देते है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इन राज्यों के लिए मान्य नहीं होंगे आदेश

रोडवेज ने दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में कहीं पर भी महिलाओं को जाना है तो किराया नहीं लगेगा। अगर उत्तर प्रदेश, उतराखंड़ व अन्य राज्यों में जाना है तो किराया देना पड़ेगा। रक्षाबंधन पर्व पर कोई व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। इसमें बस स्टैंड परिसर के अंदर व बाहर कर्मचारी मौजूद रहेंगे। रोडवेज डिपो कैथल के पास 200 के करीब रोडवेज व किलोमीटर की बसें है। जबकि प्राइवेट बसें भी 120 से ज्यादा है। सभी बसों को रक्षाबंधन पर्व पर चलाना होगा। रक्षा बंधन पर्व के दिन अगर जहां ज्यादा भीड़ होगी, वहीं बसों को चलाया जाएगा। हालांकि इस बार कैथल डिपो में पर्याप्त मात्रा में बसों का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज के पास करीब 200 बसें हैं।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगा फ्री यात्रा का लाभ

रोडवेज जीएम कैथल कमलजीत सिंह ने कहा कि 36 घंटे के लिए महिलाओं व 15 साल तक के बच्चों को रक्षा बंधन पर्व पर निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रोडवेज के मुख्यालय की ओर से पत्र आ चुका है। बसों का संचालन करवाया जाएगा। यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story