Gurugram Acid Attack Case: गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर 24 साल की युवती के साथ उसके एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने पहले मारपीट की और इसके बाद उस पर तेजाब फेंक दिया। हादसे के वक्त युवती अस्पताल में थी।
इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं घायल युवती को PGI रेफर कर दिया है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
जानकारी के मुताबिक,पूरा मामला गुरुग्राम के सुभाष नगर का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में सामने आया है कि पीड़िता नूंह की रहने वाली है। पीड़िता गुरुग्राम में अपनी आंटी के घर आई थी, वहीं आरोपी युवक नूंह से ही पीड़िता का पीछा करते हुए गुरुग्राम तक आ गया। मौका पाकर आरोपी ने पहले पीड़िता के साथ मारपीट की, इलाज करवाने के लिए पीड़िता बीते दिन रात करीब साढ़े 8 बजे अस्पताल पहुंची थी।
लेकिन आरोपी पीछा करते हुए अस्पताल तक पहुंच गया और युवती पर एसिड फेंक दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना से अस्पताल के परिसर में हड़कंप मच गया। युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक PGI रेफर कर दिया है।
Gurugram, Haryana: A young woman was critically injured in an acid attack at Gurugram Civil Hospital. The attacker fled, and the victim was referred to Delhi’s Safdarjung Hospital. Police are investigating pic.twitter.com/NhhYbl1TQO
— IANS (@ians_india) March 9, 2026
युवती की हालत गंभीर
पुलिस का कहना है कि तेजाब फेंकने से पीड़िता के चेहरे और शरीर पर गहरे जख्म हुए हैं, वहीं उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया, इसके कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।










