Logo
election banner
Vivek Bindra New Post: यूट्यूबर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की आलोचना थमने का नाम नहीं ले रही। स्थिति यह है कि उनकी पोस्ट पर भी यूजर्स तीखे रिएक्शन दे रहे हैं। पढ़िये इस बार विवेक बिंद्रा ने पोस्ट में ऐसी क्या बात कह दी, जिससे वे फिर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

Vivek Bindra New Post: यूट्यूबर मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ सोशल मीडिया यूजर्स में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि अगर किसी पोस्ट में विवेक बिंद्रा का नाम दिख जाए तो यूजर्स उन्हें घेरने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार विवेक बिंद्रा ने ऐसी पोस्ट लिख दी है, जिससे लोग फिर से भड़क गए हैं। कोई उन्हें ज्ञान का व्यापारी बता रहा है, तो कोई फ्रॉड के नाम पर घेर रहा है। आइये जानते हैं कि विवेक बिंद्रा ने ऐसी क्या पोस्ट लिख दी, जिससे वे लोगों के निशाने पर आ गए।

दरअसल, मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा ने एक्स पर 'जिम्मेदारी' की बात लिखी है। उन्होंने लिखा, 'जिम्मेदारी तो वो है जो खुद ली जाती है।' उनकी इस छोटी सी बात पर यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। यूजर्स उन्हें नसीहत देने में जुट गए। यथार्थ नामक यूजर्स ने विवेक बिंद्रा की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए लिखा, 'तो आप भी जिम्मेदारी लो उन सभी लोगों की, जिनके साथ फॉड किया है आपने, नकली डॉक्टर साहब'। मनोज यादव ने लिखा, 'बेवकूफ लोग है जो खुद पर भरोसा ना कर दूसरे के प्रवचन पर भरोसा करते हैं'। वहीं, ज्यादातर यूजर्स ने #StopVivekBindra लिखा है। इसके अलावा कई यूजर्स ऐसे भी हैं, जो पूछ रहे हैं कि पत्नी को पीटने के मामले का क्या रहा।

 

क्या है पत्नी को पीटने का मामला

बता दें कि विवेक बिंद्रा पर पत्नी से मारपीट करने का आरोप है। नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस ने विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया था कि विवेक बिंद्रा से अपनी पत्नी यनिका से मामूली विवाद हुआ था। आरोप के मुताबिक, विवेक ने पत्नी से मारपीट की। उस समय विवेक की मां भी मौजूद थी। थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया था कि यानिका की मेडिकल रिपोर्ट से पता चला है कि उनके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मामले की जांच की जा रही है।

यूजर्स के भड़कने की यही एक वजह नहीं

केवल यही एक मामला नहीं है, जिस कारण सोशल मीडिया यूजर्स विवेक बिंद्रा से नाराज हैं। इसके अलावा भी एक मुद्दा है, जिसके चलते विवेक बिंद्रा घिरे हैं। मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी ने कुछ दिन पहले एक वीडियो 'बिग स्कैम एक्सपोज्ड' के टाइटल के साथ अपलोड किया था। इसमें दो युवकों ने आरोप लगाया था कि एक मोटिवेशनल स्पीकर से महंगा कोर्स खरीदा, लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। बताया गया था कि इस स्कैम की राशि 500 करोड़ के आसपास की होगी। संदीप माहेश्वरी ने किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन अपनी पोस्ट में कहा था कि मुझे धमकी देने की कोशिश न करो, वरना खुलकर नाम बोल दूंगा।

इसके बाद विवेक बिंद्रा ने भी पोस्ट शेयर कर आरोपों पर बात करने की बात कही। मामला इतना बढ़ा है कि सोशल मीडिया यूजर्स भी लड़ाई में कूद गए। ज्यादातर यूजर्स संदीप माहेश्वरी का समर्थन कर रहे हैं। वहीं, विवेक बिंद्रा पर कमेंट करने वाले लोग ज्यादातर उनके विरोधी हैं। 'जिम्मेदारी' वाली पोस्ट को अभी तक 95 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 381 लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं, वहीं 67 ने रिट्वीट किया है। 848 लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस पोस्ट को पसंद किया है।

5379487