Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर में हुई तरुण हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों महिलाएं ख्याला इलाके में छिपी हुई थीं। इस मामले में पुलिस ने सायरा, शरीफ और सलमा नाम की महिलाओं को पूछताछ के लिए पकड़ा है। वहीं पुलिस इस मामले से जुड़ें अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जांच में सामने आया है कि सायरा नाम की महिला ही इस पूरे विवाद की मुख्य जड़ है। जिसके ऊपर गुब्बारे के पानी के छींटे पड़ गए थे। जिसके बाद सायरा ने अपने परिवार को बुलाकर झगड़ा करवाया था। वारदात के बाद से ही ये महिलाएं पुलिस से छिप रहीं थीं। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों महिलाओं को पकड़ लिया है। अब इन सभी से पूछताछ की जा रही है ताकि मामले की हर कड़ी को जोड़ा जा सके।
#Breaking Delhi Police have detained three women Sayra, Sharif and Salma in connection with the Uttam Nagar case. The women were allegedly hiding in Khyala, Delhi after the incident. Police are questioning them and said more arrests may follow: Delhi Police pic.twitter.com/2DXVsy19g3
— IANS (@ians_india) March 9, 2026
क्या था पूरा विवाद ?
होली वाले दिन 4 मार्च की रात को करीब 11 बजे हस्तसाल कॉलोनी में पड़ोसियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। बताया जा रहा है कि विवाद 11 साल की लड़की द्वारा फेंका गया पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ था, जो एक महिला को जा लगा। इसके बाद दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य सड़क पर इकट्ठा हो गए और उनके बीच मारपीट हो गई। इस झड़प में एक पक्ष के 3 और दूसरे पक्ष के 5 लोग घायल हुए थे।
जिनमें ज्यादातर लोगों को उसी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन अस्पताल में भर्ती तरुण की 5 मार्च को मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करके पहले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक नाबालिग समेत 7 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसके अलावा 3 महिलाओं समेत 4 अन्य लोगों को भी पकड़ लिया गया है।










