Temple jewellery shopping Tips: वैसे तो ज्वेलरी पहनने का शौक हर महिला को होता है। ऐसे में कुछ महिलाओं को अलग-अलग डिजाइन की ज्वेलरी कलेक्शन रखना भी पसंद होता है। इसलिए कई बार वह ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं, तो कई बाजार में जाकर ही इन्हें खरीद सकती हैं। लेकिन हर बाजार में हमें वो चीज नहीं मिलती है, जो पसंद होती है या ट्रेंड में चल रही होती है। टेंपल ज्वेलरी एक ऐसी ज्वेलरी है, जो हर बाजार में नहीं मिलती है। इसके लिए आपको कई बाजारों में एक्सप्लोर करना चाहिए। जहां आपको कम दाम में अच्छे डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाए। आइये जानते हैं कि दिल्ली के वह कौन से बाजार हैं, जहां पर टेंपल ज्वेलरी आसानी से मिल जाती है। 

सदर बाजार होलसेल के लिए बेस्ट मार्केट

सदर बाजार

दिल्ली के सदर बाजार का नाम तो हर कोई जानता है। यहां पर आपको होलसेल में कई सारा सामान मिल जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग अपनी दुकान के लिए भी यहीं से सामान ले जाते हैं। लेकिन यहां पर एक गली ऐसी भी है, जहां पर सिर्फ ज्वेलरी मिलती है। इस गली को गोल चौक कहते हैं। यहां पर आपको काफी सारी दुकाने मिल जाएंगी, जहां से आप टेंपल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर अलग-अलग डिजाइन और सस्ते दामों में अच्छी ज्वेलरी मिल जएगी। इस मार्केट में जाकर आप टेंपल ज्वेलरी की शॉ़पिंग कर सकती हैं। यह बाजा सुबह 11 खुलता है और रात 12 बजे खुला रहता है। लेकिन, रविवार के दिन ये पूरा बाजार बंद रहता है। 

तेलीवारा चौक से लें लेटेस्ट डिजाइन

तेलीवारा चौक

दिल्ली के चावड़ी बाजार में स्थित तेलीवारा चौक से भी आप टेंपल ज्वेलरी की शॉपिंग कर सकता हैं। यहां पर आपको कम दाम में लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी पार्टी या शादी के प्रोग्राम में वियर कर सकती हैं। आप चाहें तो यहां की कई दुकानों से ज्वेलरी का दाम ले सकते हैं। आप वहां से भी हैवी नेकलेस ले सकती हैं और वियर करने के बाद वापस कर सकती हैं। यह मार्केट रविवार को बंद रहती है। इसलिए आप इस दिन को छोड़कर किसी भी दिन यहां से शॉपिंग कर सकती हैं। 

कमला नगर मार्केट से करें गोल्ड या ऑक्सीडाइज्ड की शॉपिंग 

कमला नगर

टेंपल ज्वेलरी खरीदने के लिए आप दिल्ली की कमला नगर मार्केट में भी जाकर विजिट कर सकती हैं। यहां पर भी आपको फैशन ट्रेंड के हिसाब से ज्वेलरी मिल जाएगी। जिसे आप किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। यहां से आप गोल्ड या ऑक्सीडाइज्ड हर डिजाइन में इसकी शॉपिंग कर सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती हैं। सोमवार के दिन ये पूरा बाजार बंद रहता है।