Delhi Election 2025: सट्टा किंग ने घोषित किया दिल्ली चुनाव का विनर, बताया सभी 70 सीटों का समीकरण

Virendra Sachdeva letter to Arvind Kejriwal
X
वीरेंद्र सचदेवा ने अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र।
Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव को लेकर सट्टा किंग ने अपना फैसला सुना दिया है। अभी चुनाव की तारीख भी सामने नहीं आई है, लेकिन सट्टा किंग ने दिल्ली चुनाव का विनर घोषित कर दिया है।

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही है। अगले महीने दिल्ली में चुनाव होने वाला है, जिसको लेकर सभी पार्टियां खूब जोर लगा रही है। आप से लेकर बीजेपी और कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रही है। सभी पार्टियां जो भी दावा करती हो, लेकिन सट्टा बाजार ने बता दिया कि इस बार चुनाव में किसका परचम लहरने वाला है। फलोदी सट्टा बाजार ने एक सीट की नहीं, बल्कि सभी 70 सीटों का समीकरण जारी कर दिया है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं फलौदी सट्टा बाजार दिल्ली चुनाव को लेकर क्या कहता है।

आप ने घोषित किए सभी 70 उम्मीदवार

बता दें कि दिल्ली चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पिछले चुनाव में आप 70 में से 62 सीटें जीतकर सरकार में आई थी। इसके अलावा कांग्रेस ने 70 में से 47 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, कांग्रेस को पिछले चुनाव में एक भी सीट हाथ नहीं आई थी। इसके अलावा बीजेपी ने अभी तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। फलौदी सट्टा बाजार के इस आंकड़े को 'रियल न्यूज ऑनलाइन' नाम के यूट्यूब चैनल पर 25 दिसंबर को ही अपलोड किया जा चुका है, जिसमें सभी सीटों का समीकरण बताया गया है।

सट्टा किंग ने किसे बताया विनर

सट्टा किंग ने दावा किया है कि दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनने वाली है। हालांकि पिछली चुनाव की तरह आप एकतरफा चुनाव नहीं जीत पाएगी, सट्टा किंग की मानें तो इस बार आप को 30 से 40 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं, भाजपा को 25 से 35 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस को 3 सीटीं ही मिल पाएगी। ऐसे में तीनों पार्टियों में से सबसे अधिक सीटें आप को ही मिलने की संभावना है। हो सकता है कि अगर आप को बहुमत नहीं मिले, तो आप कांग्रेस के साथ गठबंधन में आकर सरकार बना ले।

कितना भरोसेमंद फलौदी सट्टा बाजार

हालांकि सट्टा किंग पर कितना भरोसा किया जाए, यह भी सोचने वाली बात है। फलौदी सट्टा बाजार ने हरियाणा चुनाव को लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि कांग्रेस 75 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और सरकार बना लेगी, लेकिन यहां के आंकड़े फेल हो गए थे और भाजपा ने सरकार बना लिया था। ऐसे में दिल्ली चुनाव में भी सट्टा किंग की भविष्यवाणी पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता है।

यहां देखें सभी 70 सीटों के आंकड़े

1.सीलमपुर सीट पर आप
2. गोंडा सीट पर भाजपा
3. गोकलपुर सीट पर आप
4. मुस्‍तफाबाद सीट पर आप
5. करावल नगर सीट पर भाजपा
6. विश्‍वासनगर सीट पर भाजपा
7. शाहदरा सीट पर भाजपा
8. सीमापुरी सीट पर आप
9. रोहतास नगर सीट पर बीजेपी
10. बाबरपुर सीट पर आप
11. त्रिलोकपुरी सीट पर आप
12. कोंडली सीट पर आप
13. पपड़गंज सीट पर बीजेपी
14. लक्ष्‍मीनगर सीट पर बीजेपी
15. कृष्णा नगर सीट पर बीजेपी
16. गांधीनगर सीट पर बीजेपी
17. मालवीय नगर सीट पर आप
18. महरौली सीट पर आप
19. छतरपुर सीट पर बीजेपी
20. देवली सीट पर आप
21. अंबेडकर नगर सीट पर आप
22. पटेल नगर सीट पर आप
23. दिल्‍ली केंट सीट पर आप
24. राजिंद्र नगर सीट पर आप
25. नई दिल्‍ली सीट पर आप
26. आरके पुरम सीट पर आप
27. ग्रेटर कैलाश सीट पर भाजपा
28. बदरपुर सीट पर बीजेपी
29. कस्‍तूरबा नगर सीट पर बीजेपी
30. संगम विहार सीट पर आप
31. कालकाजी सीट पर आप
32. तुगलकाबाद सीट पर आप
33. जंगपुरा सीट पर आप
34. ओखला सीट आप
35. पालम सीट पर भाजपा
36. विकासपुरी सीट पर भाजपा
37. उत्‍तमनगर सीट पर बीजेपी
38. द्वारका सीट पर बीजेपी
39. मटियाला सीट पर बीजेपी
40. नजफगढ़ सीट पर भाजपा
41. बिजवासन सीट पर भाजपा
42. मोतीनगर सीट पर भाजपा
43. मादीपुर सीट पर भाजपा
44. जनकपुर सीट पर भाजपा
45. नांगलोई सीट पर भाजपा
46. तिलकनगर सीट पर आप
47. राजौरी गार्डन सीट पर आप
48. हरिनगर सीट पर आप
49. रिठाला सीट पर भाजपा
50. मुंडका सीट पर भाजपा
51. किराड़ी सीट पर भाजपा
52. त्रिनगर सीट पर भाजपा
53. शालीमार बाग सीट पर भाजपा
54. मंगोलपुरी सीट पर आप
55. सुल्‍तानपुर माजरा सीट पर आप
56. बुराड़ी में बीजेपी
57. तिमारपुर में आप
58. सदर बाजार में आप
59. चांदनी चौक में आप
60. मटिया महल में आप
61. बल्‍ली मारान में आप
62. करोल बाग में आप
63. नरेला सीट पर भाजपा
64. आदर्श नगर सीट भाजपा
65. बादली सीट पर आप
66. बवाना सीट पर बीजेपी
67. रोहिणी सीट पर भाजपा
68. शकूर बस्‍ती सीट पर आप
69. वजीरपुर सीट पर आप
70. मॉडल टाऊन सीट पर बीजेपी

ये भी पढ़ें:- Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने ढ़ूंढा सीएम आतिशी का तोड़, कालकाजी विधानसभा से इस दिग्गज को दिया टिकट, टक्कर का होगा मुकाबला!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story