Noida Crime: दिल्ली से सटे नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर आज 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन प्रेमी जोड़े के शव कार से बरामद हुए हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि कार में पहले प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी, इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 107 का बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान नोएडा सेक्टर 58 की रहने वाली रेखा और दिल्ली के त्रिलोकपुरी के रहने वाले सुमित के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुआ है।
#WATCH | Uttar Pradesh: A man and a woman found dead in a car under Sector 39 Police Station limits of Noida. Police investigation has begun. Bodies have been sent for postmortem. pic.twitter.com/oVzBhiOTxr
— ANI (@ANI) February 14, 2026
सड़क किनारे खड़ी थी कार
बताया जा रहा है कि कार काफी वक्त सड़क के किनारे खड़ी हुई थी, जिसकी वजह से लोगों को शक हुआ। संदेह होने पर लोगों ने कार के अंदर झांककर देखा, तो उसमें युवक और युवती के शव पड़े थे। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, फिलहाल दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लग पाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










