New Year 2024 Celebration: दिल्ली में नए साल पर खूब छलके जाम, एक दिन में ही बिक गई 24 लाख की बोतलें

delhi new year celebration
X
दिल्ली में नए साल के जश्न पर बिकी लाखों बोतलें।
New Year 2024 Celebration: राजधानी के लोग दिसंबर महीने में करीब पांच करोड़ की शराब गटक गए दिल्ली के लोग। नए साल पर भी दिल्ली में लाखों बोतलों की ब्रिकी हुई।

New Year 2024 Celebration: दिल्ली में नए साल का आगाज काफी धूमधाम के साथ किया गया। नव वर्ष के जश्न में दिल्ली में कल शराब के सारे रिकॉर्ड टूट गए। राजधानी में कल 24 लाख शराब की बॉटल्स की ब्रिकी हुई। अगर हम बीते दिसंबर की बात करें, तो दिसंबर महीने में कल के मुताबिक काफी कम शराब पी गई। ऐसी उम्मीद थी कि 31 दिसंबर को दिल्ली में दिसंबर 2022 की तुलना में ज्यादा शराब बिकेगी और ऐसा हुआ भी। 31 दिसंबर 2023 को दिल्ली में 3 लाख 70 हजार की शराब की बोतलों की ब्रिकी हुई।

दिसंबर महीने में शराब की बिक्री के टूटे रिकॉर्ड

दरअसल, दिल्ली सरकार के एक्साइज डिपार्टमेंट की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2023 को दिल्ली में 24,00,726 बॉटल्स की ब्रिकी हुई। जोकि पिछले साल 31 दिसंबर 2022 की तुलना में 3,70,062 ज्यादा हैं। साल 2019 में आए कोरोना के बाद से लोगों को हर वक्त किसी न किसी तरह का डर सताने लगा था। हालांकि, इस बार भी नए साल पर कोरोना के मामले बढ़ते दिखे, लेकिन फिर भी दिल्ली के लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। साल 2023 के दिसंबर महीने में काफी ज्यादा शराब की ब्रिकी हुई।

नए साल पर ब्रिकी में उछाल

साल 2022 में दिसंबर महीने में शहर भर में फैली 520 दुकानों के जरिए 3,99,60,509 शराब की बोतलें बेची गई। वहीं, इस दिसंबर महीने में 635 दुकानों से 4,97,80,240 शराब की बोतलें बेची गई। अधिकारियों के मुताबिक, नए साल की शाम को शराब की ब्रिकी में काफी उछाल देखा गया। 30 दिसंबर 2022 को 14 लाख 66 हजार 353 बोतलें बिकी और 2023 में 17 लाख 79 हजार 379 बोतलें बेंची गई।

इसी तरह 31 दिंसबर 2022 को 20 लाख 30 हजार 664 बोतलों की जगह पर इस साल 24 लाख 726 बोतलों की ब्रिकी हुई। आबकारी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शहर के अलग-अलग हिस्सों में दुकानें खुलने, ब्रांडों की उपलब्धता में वृद्धि होने से राजधानी में शराब की ब्रिकी लगातार बढ़ी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story