Global Ranking of Indian Restaurants: मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा दूसरे नंबर पर, जानिये पहले स्थान पर कौन?

Murthal Best Dhaba: दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित सोनीपत का मुरथल गांव अपने स्वादिष्ट खाने के लिए प्रसिद्ध है। यहां ढेरों रेस्टोरेंट्स हैं, जहां हर समय ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। विशेषकर अमरीक सुखदेव ढाबा ने तो अपने लजीज आलू के पराठों के चलते दुनिया के टॉप रेस्टोरेंट्स को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन, भारतीय रेस्टोरेंट्स पर ग्लोबल रैकिंग में अमरीक सुखदेव ढाबा पहला स्थान हासिल नहीं कर सका है। अमरीक सुखदेव ढाबा को भारतीय रेस्टोरेंट्स पर ग्लोबल रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।
तो चलिये बताते हैं कि पहले नंबर पर कौन है, लेकिन इससे पहले बताते हैं कि पिछले साल के मुकाबले इस साल दुनियाभर के रेस्टोरेंट्स की सूची में अमरीक सुखदेव ढाबा ने रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। नीचे पढ़िये पूरी रिपोर्ट...
अमरीक सुखदेव ढाबा की रैकिंग में 10 अंकों का सुधार क्रोएशिया की एजेंसी एटलस टेस्ट ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट्स की लिस्ट जारी की है। इस सूची में ऑस्ट्रिया की वियना स्थित फिगलमुलर रेस्टोरेंट पहले स्थान पर है। इस सूची को देखें तो मुरथल का अमरीक सुखदेव ढाबा 13वें स्थान पर है।
पिछले साल की बात करें तो सुखदेव ढाबा 23वें स्थान पर था। एक साल में इस ढाबे ने विश्व के 10 रेस्टोरेंट्स को पछाड़कर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। लेकिन, भारतीय रेस्टोरेंट्स को देखें तो सुखदेव ढाबा से पहले कोलकाता के एक रेस्टोरेंट ने बाजी मार ली है। कोलकाता के इस रेस्टोरेंट्स ने ग्लोबल रैंकिंग में 7वां स्थान हासिल किया है, जबकि भारतीय रेस्टोरेंट्स की बात करें तो पहले स्थान पर है। आगे जानिये भारतीय रेस्टोरेंट्स की सूची में पहले स्थान पर कौन सा रेस्टोरेंट है।
ग्लोबल रैंकिंग में भारत का फेमस रेस्टोरेंट कौन?
क्रोएशिया की एजेंसी एटलस टेस्ट के सर्वे की मानें तो कोलकाता का पीटर कैट रेस्टोरेंट भारतीय रेस्टोरेंट्स में पहले स्थान पर है। यह रेस्टोरेंट उत्तर भारतीय, मुगलई, कॉन्टिनेंटल, फास्ट फूड और डेसर्ट के लिए फेमस है। यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा करीब 1400 रुपये है। लेकिन कई मामलों में यह रेस्टोरेंट मुरथल के अमरीक सुखदेव ढाबा से कहीं पीछे है।
अमरीक सुखदेव ढाबा इस वजह से खास
कोलकाता का पीटर कैट रेस्टोरेंट रोजाना दोपहर 12 बजे से रात 10:30 बजे तक खुला रहता है। वहीं, अमरीक सुखदेव ढाबा सातों दिन 24 घंटे खुला रहता है। अमरीक सुखदेव ढाबा के पराठों की बराबरी कोई नहीं कर सकता। यही वजह है कि ग्लोबल रैकिंग में अमरीक सुखदेव ढाबा की विशेषता आलू के पराठे बताई गई है।
इसके अलावा, इनके कई व्यंजन हैं, जिसका स्वाद लेने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। यहां भी दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 800 से 1000 रुपये के आसपास है। अगर कभी भी दिल्ली से चंडीगढ़ वाया रोड जाना हो तो मुरथल के अमरीक सुखदेव ढाबा के सामने अपनी कार की ब्रेक दबा देना। इसके बाद यहां के आलू पराठों का स्वाद लेना, जिसे जिंदगी भर भूला नहीं पाएंगे।
ये भी पढ़ें : मुरथल का खाना खाकर लखपति बनें: 'एक पराठा 15 मिनट में खा लिया तो इनाम में मिलेंगे एक लाख रुपये', जानिये कौन दे रहा ऑफर
ये भी पढ़ें: दिल्ली के बेहतरीन ढाबे, जिनके आगे मुरथल के ढाबों का स्वाद फीका; एक बार अवश्य ट्राई करें
