haribhoomi hindi news
Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कूड़े के पहाड़ों को हटा देगी। जानिये कैसे...

Ghazipur Landfill Sites: दिल्ली सरकार के मंत्री मनजिंदर सिरसा ने गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कचरा निस्तारण को लेकर कई दावे किए। उन्होंने कहा कि डायनासोर की तरह गाजीपुर जैसे कूड़े के पहाड़ खत्म हो जाएंगे। मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि गाजीपुर लैंडफिल साइट से रोजाना कम से कम 8000 मीट्रिक टन कूड़ा हटाया जाए ताकि आने वाले 3 से 4 महीने में स्थिति में बड़ा बदलाव नजर आए।

गाजीपुर साइट पर एक नहीं दो ठेकेदार काम करेंगे
मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अब एक की बजाय दो ठेकेदार साइट पर काम करेंगे। ऐसा करने से सफाई की गति दोगुनी हो जाएगी। साथ ही, लैंडफिल साइट्स और डंप यार्ड की रोजाना निगरानी की जाएगी। गाड़ियों की आवाजाही पर निगरानी रखी जाएगी और गैरकानूनी तरीके से कचरा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delhi School Fee Hike: सीएम रेखा गुप्ता की प्राइवेट स्कूलों को चेतावनी, बोलीं- फीस बढ़ाई तो खैर नहीं

मनजिंदर सिरसा बोले- हम टिकाऊ दिल्ली बनाने के लिए प्रतिबद्ध 
इस दौरे को लेकर मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'आज मैंने सुधार कार्य की प्रगति की समीक्षा करने और वर्तमान पर्यावरणीय और बुनियादी ढांचागत स्थितियों का आकलन करने के लिए गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण किया। पीएम नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरित हूं। मैं पीएम मोदी और सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छ, स्वस्थ और अधिक टिकाऊ दिल्ली के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में दिल्ली में प्रतिदिन लगभग 11 हजार मीट्रिक टन कूड़ा लैंडफिल साइट पर लाया जा रहा है कि साल 2027 तक 14 हजार मीट्रिक टन कूड़ा प्रोसेस करने की क्षमता तैयार की जाए।

दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई रेड पर क्या बोले सिरसा
उन्होंने दुर्गेश पाठक के घर पर सीबीआई रेड को लेकर कहा कि सफाई अभियान केवल कचरे तक सीमित नहीं रहेगा। उन्होंने दुर्गेश पाठक का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्होंने करप्शन किया है, उन सब के घर धीरे-धीरे सीबीआई पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बंद नहीं होंगे ऑटोरिक्शा: नई EV पॉलिसी को लेकर कैबिनेट का फैसला, बिजली सब्सिडी पर भी दिया अपडेट

7