दिल्ली में अवैध गतिविधियां: 'राजौरी गार्डन के लोग पलायन करने को मजबूर', मनजिंदर सिरसा ने चेताया

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन इलाके का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई अवैध गतिविधियां देखीं, जिस पर वो प्रशासनिक अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह अवैध गतिविधियां इसलिए की जा रही है ताकि यहां रहने वाले लोग अपने घरों को बेचकर वहां से जाने पर मजबूर हो जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि इन सभी अवैध गतिविधियों के भीतर 24 घंटे के भीतर अंकुश लगना चाहिए।
मीट की खुलेआम बिक्री पर भड़के मनजिंदर सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजौरी गार्डन में जगह-जगह मीट के ढाबे देखे जा सकते हैं। यहां खुलेआम बीट बेचा जा रहा है। खुले में तंदूर लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह गुंडागर्दी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि यह संयोग नहीं है कि खुलेआम मीट बेचा जा रहा है। यह प्रयोग है ताकि लोग मजबूरन अपना घर बेचकर पलायन कर जाएं। उन्होंने कहा कि 30-30 नॉनवेज दुकानें हैं। अधिकारियों को चेताया है कि 24 घंटे के भीतर सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगनी चाहिए।
मीट की अवैध दुकानों को सील किया जाएगा
मंत्री मनजिंदर सिरसा ने आगे कहा कि कोई भी जो चाहे खा सकता है, लेकिन यह कानून के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी अवैध मीट की दुकानों को सील करेंगे और मीटर भी बंद किए जाएंगे। उन्होंने फिर से दोहराया कि हम इन अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे।
ये भी पढ़ें: मनजिंदर सिंह सिरसा का बड़ा दावा, बोले- कूड़े के पहाड़ डायनासोर की तरह होंगे खत्म, जानिये कैसे