haribhoomi hindi news
Lutyens Delhi: लुटियंस दिल्ली, ये नाम शायद आपने सुना होगा। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि यह दिल्ली का कौन सा इलाका है, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Lutyens Delhi: लुटियंस दिल्ली ये शब्द शायद आपने सुना होगा। पर क्या आप जानते हैं लुटियंस दिल्ली किसे कहा जाता है। लुटियंस दिल्ली, राजधानी की वो जगह है, जो ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस के द्वारा डिजाइन किया गया था। यहां के रोड, आस-पास की बड़ी कोठियां और भवन लुटियंस के द्वारा ही डिजाइन किए गए थे। आजादी के बाद, दिल्ली के इस जगह पर देश के प्रमुख लोग रहने लगे और ये पूरा इलाका अपने आप में विशेष हो गया। राजधानी के इस क्षेत्र में देश की कई ऐतिहासिक चीजें आती है। आप अगर लुटियंस दिल्ली घूमना चाहते हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि लुटियंस दिल्ली में घूमने के लिए कौन सी जगह सबसे बेस्ट है।

लुटियंस दिल्ली में ऐतिहासिक जगह

ये तो सबको पता है कि दिल्ली का इतिहास बहुर पुराना है। यहां कई ऐतिहासिक जगहें भी है, जैसे लाल किला, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा, जामा मस्जिद और गुरुद्वारा जैसे जगह आते हैं और यहां आप घूम भी सकते हैं।  

लुटियंस दिल्ली के बाजार

लुटियंस दिल्ली में राजीव चौक का पूरा इलाका आता है। यानी कि कनॉट प्लेस मार्केट लुटियंस दिल्ली में आता है। इतना ही नहीं जनपथ मार्केट और खान मार्केट भी लुटियंस दिल्ली का ही हिस्सा है।

लुटियंस दिल्ली के भवन

जितने भी पॉलिटिकल भवन हैं सब मुख्य रूप से लुटियंस इलाके में आते हैं। जैसे नया और पुराना वाला संसद भवन। इसके अलावा राष्ट्रपति भवन और सभी राज्यों के भवन इस इलाके में आते हैं।  

लुटियंस दिल्ली के धार्मिक जगह

लुटियंस दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब, बिड़ला मंदिर और जामा मस्जिद जैसे धार्मिक जगह आती है। इसके अलावा सीपी का पुराना हनुमान मंदिर भी इसी इलाके के तहत आता है।

लुटियंस दिल्ली के म्यूजियम

वैसे तो दिल्ली में कई म्यूजियम हैं, लेकिन कुछ फेमस म्यूजियम लुटियंस दिल्ली के क्षेत्र में आते हैं। जैसे राष्ट्रीय संग्रहालय, राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, राष्ट्रीय गांधी संग्रहालय। आप अगर लुटियंस दिल्ली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इन जगहों पर आपको जरूर घूमना चाहिए। 

7