Logo
Delhi Bawana Murder Case: दिल्ली के बवाना से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Delhi Bawana Murder Case: राजधानी दिल्ली के बवाना से एक खौफनाक वारदात की खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक की रविवार को गोली मारकर  हत्या कर दी गई। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पड़े युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार युवक के आरोपियों ने सुल्तानपुर वाटिका के पास गोली मारी थी। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क किनारे पड़ा रहा। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की मौत गोली लगने से हुई है।

पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान 24 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है। वह दिल्ली के पूठ खुर्द इलाके के पाना वस्ती वाड़ा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस फिलहाल हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और स्थानीय लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान और उनके गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा पुलिस तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस के जरिए आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। फिलहाल इस वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

5379487