Logo
krishna nagar fire News: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से एक और बड़ा हादसा हो गया है। आग की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 10 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।

Second Fire Incident in Delhi: दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां एक इमारत में आग लगने से एक और बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग बुरी तरह जख्मी बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर कुछ की हालात गंभीर बनी हुई है। एसटीओ अनूप ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आग घर की स्टिल्ट पार्किंग में 11 दोपहिया वाहनों में लगी थी।

दम घुटने से हुई मौत 

इसके बाद पहली मंजिल पर फैल गई थी। ये चार मंजिला इमारत हैं जिसका क्षेत्रफल 100 वर्ग गज है। ऊपरी दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल में धुआं भर गया था। उन्होंने बताया कि पहली मंजिल पर एक जला हुआ शव मिला और 12 लोगों को ऊपरी मंजिल से बचाया गया। घायलों को तुरंत विभिन्न अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। एक गंभीर व्यक्ति को मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों और घायलों की पहचान 

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में परमिला शाद (66) का जला हुआ शव पहली मंजिल से बरामद किया गया था। जबकि केशव शर्मा (18) और अंजू शर्मा (34) को जीटीबी अस्पताल में मृत घोषित किया गया। इसके अलावा देवेंद्र (41) को गंभीर अवस्था में मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आग की इस घटना में रुचिका (38), सोनम शाद (38) को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि कई अन्य लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

इससे पहले विवेक विहार में लगी आग 

इससे पहले दिल्ली के विवेक विहार के एक चाइल्ड केयर यूनिट में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें 7 नवजात बच्चों की मौत हो गई। जबकि 5 बच्चों को बचाया गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग की ये घटना शनिवार रात करीब 11.32 बजे विवेक विहार के आईटीआई के पास स्थित बेबी केयर सेंटर में हुई थी। लिंक पर क्लिक कर खबर को विस्तार से पढ़िए...

jindal steel hbm ad
5379487