Delhi Weather Update: नए साल पर ठंड से ठिठुरे लोग, तापमान में आई गिरावट, जानें प्रदूषण का हाल

Delhi Weather
X
दिल्ली का मौसम।
Delhi Weather Update: नए साल के मौके पर ठंड से दिल्ली वाले ठिठुर रहे हैं। आज तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि सुबह से ही कोहरे की चादर भी छाई हुई है। चलिए बताते हैं नए साल का मौसम।

Delhi Weather Update: आज से नया साल शुरू हो चुका है। 2024 खत्म होने के बाद आज साल 2025 के जनवरी महीने की पहली तारीख है। नए साल से लोगों ने नई उम्मीद भी रखी है। मौसम की बात करें तो आज दिल्ली का मौसम काफी ठंडा है। आज सुबह से ही कोहरे की चादर फैली हुई है, जबकि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण से नए साल पर दिल्ली वाले ठंड से ठिठुर रहे हैं। चलिए बताते हैं नए साल पर कैसा रहने वाला है मौसम।

आज कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी साफ कर दिया है कि अगले 3 दिनों तक मौसम का यही रुख रहने वाला है, लेकिन उसके बाद ठंड में और बढ़ोतरी होने वाली है। इस महीने के 5 और 6 जनवरी को बारिश की भी संभावना जताई जा रही है, जबकि आसमान में बादल कल से ही छाए रह सकते हैं। दिल्ली में पिछले हफ्ते से ही कराके की ठंड जारी है। हवा बहने और कोहरे के कारण ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है।

मंगलवार को भी दिल्ली में ठंड का असर देखने को मिला। 31 दिसंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम था। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया, यह भी सामान्य से 3 डिग्री कम था। आज तो तापमान में इससे भी अधिक गिरावट दर्ज की गई है।

राजधानी में प्रदूषण का हाल

नए साल पर प्रदूषण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज सुबह दिल्ली का एक्यूआई 278 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है। इसके अलावा दिल्ली के कई ऐसे इलाके भी रहे, जहां का एक्यूआई 300 के पार रहा, इनमें मुंडका, नेहरू नगर, पंजाबी बाग, नॉर्थ कैंपस, रोहिणी और सिरी फोर्ट इलाके भी शामिल है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Air Pollution: दिसंबर में सर्वाधिक साफ रही दिल्ली की हवा, जानिए साल के आखिरी दिन कैसा रहा AQI लेवल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story