Delhi Police: दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने बाइक चोरी के मामले में शामिल 7 CCL (कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों) के एक समूह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 3 चोरी की गई मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुटी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित की पहचान मोहन गार्डन में लक्ष्मी विहार के रहने वाले निखिल के तौर पर हुई है। घटना वाले दिन निखिल अपने भांजे के साथ टीवीएस राइडर बाइक पर सवार होकर काकरोला गंदा नाला सर्विस रोड पर गए थे।
उस दौरान 4 अज्ञात युवकों ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और चाकू दिखाकर धमकाया था, जिसके बाद आरोपियों ने उन पर हमला करके उनकी बाइक और 2000 रुपये कैश छीनकर फरार हो गए थे। पीड़ितों ने मामले की शिकायत द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी थी।
STORY | Delhi: A group of 7 CCLs involved in bike jacking, robbery, and theft cases has been apprehended by the sleuths of the Special Staff, Dwarka District. Three stolen motorcycles have been recovered.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 26, 2026
(Source: Third Party)#Delhi pic.twitter.com/kU2aN4jE8I
500 से ज्यादा CCTV खंगाले
मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP कुशल पाल सिंह ने स्पेशल स्टाफ की टीम का गठन किया। इंस्पेक्टर कमलेश कुमार की अगुवाई में टीम ने पहले शिकायतकर्ता से मुलाकात की। शुरुआती जांच में सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
इसके बाद टीम पीड़ित से मिली सूचना के आधार पर रास्तों को ट्रैक करना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने 10 किलोमीटर के क्षेत्र में 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, जिसकी मदद से 6 नाबालिगों को हिरासत में लिया गया।
चोरी की बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइकें भी बरामद कर ली। जांच के दौरान एक और सीसीएल पकड़ा गया और तीसरी चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया है कि इन मोटरसाइकिलों की चोरी और लूटपाट का मकसद इन्हें बेचकर पैसा कमाना था। पुलिस ने इस मामले में 3 FIR दर्ज कर ली हैं, फिलहाल इस मामले की जांच अभी जारी है।










