Logo
Delhi Weather: राजधानी दिल्ली का मौसम अब धीरे धीरे करवट ले रहा है। लेकिन ऐसे में सवाल है कि क्या पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर से दिल्ली में बारिश होगी? जानिए क्या है अपडेट?

Delhi weather: दिल्ली में मौसम अब गर्मी की ओर बढ़ रहा है। सर्दी धीरे-धीरे विदा ले रही है और तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जिससे गर्मी का अहसास हो रहा है। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड अभी भी बनी हुई है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन महसूस होती है। शुक्रवार (6 फरवरी) की तुलना में आज सुबह मौसम थोड़ा सर्द रहा। न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस था। सुबह के समय कहीं-कहीं हल्का कोहरा या धुंध छाई रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध या कोहरा दिख सकता है। दिन में 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। दिन में धूप अच्छी रहेगी, लेकिन शाम को तापमान गिरने से ठंडक बढ़ सकती है।

नया पश्चिमी विक्षोभ

IMD के मुताबिक, 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसका हल्का असर दिल्ली पर भी पड़ सकता है। 10 फरवरी तक दिल्ली में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो औसत से 0.3 डिग्री कम था। सुबह हल्का कोहरा रहा, लेकिन दिन में अच्छी धूप निकली थी।
 

5379487