Delhi Water Crisis: दिल्ली के कई इलाकों में कल और परसों यानी 2 दिन पानी की सप्लाई नहीं होगी। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड की तरफ से जानकारी दी गई है। जल बोर्ड का कहना है कि 23 और 24 मार्च को दिल्ली में UGR और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों के वार्षिक फ्लशिंग का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से लोगों को 2 दिन पानी की समस्या का सामना करना पड़ेगा। लोगों को होने वाली इस समस्या के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताया है।
दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पानी स्टोर करने की सलाह दी है, ताकि जरूरत के समय उसका इस्तेमाल किया जा सके। जल बोर्ड ने लोगों को पानी का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है, इसके अलावा फ्लशिंग कार्य के दौरान सहयोग के लिए भी कहा है। दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी के टैंकर मंगाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए हैं, ताकि जरूरत समय लोगों की मदद हो सके।
कल कौन से इलाकों में नहीं आएगा पानी ?
- बीएल ब्लॉक शालीमार बाग BPS
- बीडब्ल्यू ब्लॉक शालीमार बाग BPS
- आज़ाद पुर मंडी
- सेक्टर 18, 19 बादली विलेज
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) March 22, 2026
Due to the annual flushing programme of UGR and Booster Pumping Stations, water supply will be affected on 23 March and 24 March, 2026 in several areas of Delhi. Residents are advised to store adequate water in advance.
We regret the inconvenience caused and… pic.twitter.com/O8YlQcEDGH
24 मार्च को यहां नहीं आएगा पानी
- U और V ब्लॉक शालीमार बाग BPS
- SD ब्लॉक पीतमपुर
- आज़ाद पुर मंडी
- सेक्टर 18, 19 बादली विलेज
पानी का टैंकर मंगाने के लिए यहां करें संपर्क
- अशोक विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 24306089
- पश्चिम विहार वॉटर इमरजेंसी 011- 25274679, 25275259, 25275260,
- पंजाबी बाग वॉटर इमरजेंसी 011- 25223658
- होलम्बी वॉटर इमरजेंसी 011- 27700789, 27700474 पर संपर्क करके मदद मांगी जा सकती है।









