रायपुर। नवरात्री के पावन अवसर पर रायपुर जिले में नारी शक्ति के सम्मान और गौरव का भव्य आयोजन देखने को मिला। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 'महिला शिखर सम्मान' एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन्स स्थित वृंदावन हॉल में किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 33 विप्र महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, महापौर मीनल चौबे, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व बाल आयोग अध्यक्ष शताब्दी पाण्डेय, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अर्चना झा एवं सहायक परियोजना अधिकारी हेमलता शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पूजन के साथ हुआ।
समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश
अपने संबोधन में अतिथियों ने नारी शक्ति की भूमिका, आत्मनिर्भरता, सामाजिक योगदान और चुनौतियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने महिलाओं को अपने भीतर छिपी क्षमता को पहचानकर आगे बढ़ने और समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया।
33 महिलाओं का हुआ सम्मान
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि, प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 33 महिलाओं को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। ये महिलाएं साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति
इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समारोह में रंग भर दिए। महिलाओं ने जस-गीत, भजन, कविताएं एवं एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित जनों ने खूब सराहा। प्रतिभागियों को सम्मान पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया गया।
नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक
कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन नमिता शर्मा एवं अरविंद ओझा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अविनय दुबे द्वारा किया गया। यह आयोजन न केवल नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज में महिलाओं के योगदान और उनकी बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता नजर आया।
इन महिलाओं का हुआ सम्मान
1. शशि शर्मा अनामिका, रायपुर - साहित्य लेखन।
2. डॉक्टर चारू तिवारी, रायपुर - चिकित्सा एवं समाजसेवा।
3. स्मृता मिश्रा, बिलासपुर - सफल उद्यमी एवं महिला जागरण।
4. सरोज तिवारी, बेमेतरा - शिक्षा व समाजसेवा।
5. शोभिता पाठक मिश्रा, रायपुर- महिला जागरण एवं समाजसेवा।
6. मधु तिवारी, रायपुर - साहित्य लेखन।
7. अभिलाषा झा, भाटापारा - कला और फैशन।
8. पूर्णिमा तिवारी, बिलासपुर - काव्य पाठ व साहित्य लेखन।
9. डॉ. वर्षा शर्मा, कसडोल - शिक्षा एवं साहित्य लेखन।
10. उन्नति शुक्ला, रायपुर - शिक्षा व समाजसेवा।
11. अपर्णा तिवारी, रायपुर - शिक्षा व समाजसेवा।
12. सुधा शर्मा, राजिम - साहित्य लेखन।
13. अंकिता पाण्डेय शुक्ला, बिलासपुर - बालिका जागरण।
14. श्रद्धा पाठक स्वस्ति, रायपुर - साहित्य लेखन।
15. संध्या मिश्रा, रायपुर - शिक्षा व सहित्य लेखन।
16. तनुश्री तिवारी, रायपुर- स्वान एवं पशु सेवा।
17. लता शुक्ला, रायपुर - महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा।
18. किरण शर्मा, भिलाई - शिक्षा सेवा।
19. सुजाता दुबे, रायपुर - कत्थक नृत्य।
20. अनुराधा भारद्वाज, दल्लीराजहरा - संगीत एवं लोक गीत गायन।
21. कीर्ति शर्मा, बलौदाबाजार - समाजसेवा।
22. करूणा दुबे, बलौदाबाजार - समाजसेवा।
23. मीरा तिवारी, अम्बिकापुर - मानस पाठ और धर्म।
24. ए. श्रीदेवी, रायपुर - समाजसेवा।
25. पृथा शर्मा, रायपुर - जन संचार।
26. विद्या भट्ट, रायपुर - साहित्य लेखन।
27. सुमन पाण्डेय, रायपुर - समाजसेवा।
28. डॉ. आस्था पाण्डेय, बलौदाबाजार - शिक्षा सवा।
29. डॉ प्रतिभा शर्मा, रायपुर - चिकित्सा सेवा।
30. तारा झा, रायपुर - संस्कार संरक्षण।
31. अनुभा द्विवेदी, रायपुर - जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण।
32. प्रभा बाजपेई तिवारी, बिलासपुर - धर्म जागरण एवं समाज सेवा।
33. पूनम तिवारी, कबीरधाम - शिक्षा सेवा।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश महासचिव डॉ. सुनील कुमार ओझा, अजय अवस्थी, संभागीय अध्यक्ष - नितिन कुमार झा, प्रदेश सचिव रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, राघवेंद्र पाठक, रवि शर्मा, उमेश शर्मा, महिला सचिव वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा, युवा महासचिव सुरभि शर्मा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, अभिलाषा दुबे, वीणा ठाकुर, अनामिका दुबे, लक्ष्मी राव, अनिमा शर्मा, अखिलेश्वरी शुक्ला, बलौदाबाजार महिला अध्यक्ष मनीषा शुक्ला, रमेश मिश्रा, बेमेतरा महिला अध्यक्ष कनकलता, कान्यकुब्ज ब्राह्मण के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला, सरयूपारिण के पूर्व अध्यक्ष दशरथ प्रसाद शुक्ला, कान्य कुब्ज सभा के पूर्व अध्यक्ष अरुण शुक्ला, गणेश झा, राजेन्द्र ओझा, आदि उपस्थित थे।
मंच संचालन नमिता शर्मा, अरविन्द ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन अविनय दुबे ने किया।









