दिल्ली विश्वविद्यालय में आज शुक्रवार को 'अधिकार रैली' निकाली गई। कला संकाय में निकाली गई इस रैली के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और ऑल इंडिया स्टू्डेंट्स एसोसिएशन (आईसा) के छात्रों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। दिल्ली पुलिस ने दोनों पक्षों को काबू करने करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। बहरहाल, इन दोनों संगठनों के बीच चल रहा विवाद आगे चलकर बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है, इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।
Just In🚨: Violent scenes emerge during a protest against the stay on the new UGC Guidelines at the Arts Faculty campus in Delhi University.
— Simran (@SimranBabbar_05) February 13, 2026
Students under the United Left Banner including students from SFI also allegedly attacked this woman who claims to be a youtuber. pic.twitter.com/d5b9Wa3upy
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डीयू में गुरुवार को समता उत्सव का आयोजन किया गया था। इस दौरान भी खासा हंगामा मचा था। आइसा ने आरोप लगाया था कि एबीवीपी ने कार्यक्रम के वक्ताओं पर हमला किया। एबीवीपी कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए और इतिहासकार प्रोफेसर एस हरफान हबीब की ओर पानी फेंका। डस्टबिन भी उछाला गया। आइसा का आरोप है कि एबीवीपी ने नारेबाजी कर पूरा कार्यक्रम बिगाड़ दिया।
The attack on Delhi University professor Irfan Habib is not just shameful – it is shameful for the very idea of a university. If someone disagrees with a historian’s views, the answer is debate, research and strong arguments – not intimidation, abuse or violence. pic.twitter.com/kyvDryzsys
— Md. Abdullah (@mda524360) February 13, 2026
इस विवाद के विरोध में आज कला संकाय से अधिकार रैली निकाली गई। लेकिन, आज भी आईसा और एबीवीपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बहरहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों को काबू कर स्थिति को नियंत्रित किया है, लेकिन दोनों संगठनों में 36 का आंकड़ा नजर आ रहा है।











