दिल्ली के गाजीपुर इलाके में आज शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने फुटपाथ पर चल रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। पुलिस ने आरोपी स्कार्पियो ड्राइवर को अरेस्ट कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आज सुबह करीब 6 बजे पुलिस स्टेशन गाजीपुर में एक जानलेवा सड़क हादसे की PCR कॉल मिली। पीसीआर जब मौके पर पहुंची तो पाया कि हादसा NH-24 पर गाजीपुर गांव की सर्विस रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि काली स्कॉर्पियो फुटपाथ पर मिली। एक बुज़ुर्ग पैदल यात्री फुटपाथ पर पड़ा मिला। खबर है कि गाड़ी मेन रोड और सर्विस रोड के बीच डिवाइडर से टकराने के बाद फिसल गई। बेलगाम स्कॉर्पियो ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 76 वर्षीय पैक करमाई के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। वर्तमान में गांव गाजीपुर में रह रहे थे। वे गाजीपुर की फूल मंडी में काम करते थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के समय दो लोग उनके साथ काम करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी स्कॉर्पियो चालक को अरेस्ट कर लिया है। उसका नाम श्रेय कुमार (26) है, जो कि उत्तर प्रदेश के नोएडा का रहने वाला है
पुलिस ने बताया कि इस गाड़ी में कई लोग सवार थे, लेकिन हादसे के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रह गए, लेकिन आरोपी ड्राइवर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। संबंधित जांच अधिकारी ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन का इंस्पेक्शन कर लिया है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।










