Delhi Punjabi Bagh Road Accident: दिल्ली के पंजाबी बाग में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Delhi Punjabi Bagh Road Accident:दिल्ली के पंजाबी बाग से सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां पर आज 17 फरवरी मंगलवार को सुबह फ्लाईओवर पर दोपहिया से जुड़े एक रोड एक्सीडेंट में 24 साल के युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।   

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,मृतक की पहचान 24 साल के विजय के तौर पर हुई है, वहीं घायल का नाम मोनू बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा आज सुबह करीब 8 बजकर 10 मिनट पर हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें मामले के बारे में सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को घटनास्तल पर  एक स्कूटर और एक मोटरसाइकिल खराब हालत में पड़ी मिली।

यह भी पढ़ें:- डीयू में धरना-प्रदर्शनों पर एक महीने के लिए लगी पाबंदी, कैंपस में धारा-163 भी लागू
यह भी पढ़ें:-दिल्ली एआई समिट में हुई चोरी, हाई सिक्योरिटी के बीच दुकानों से गायब हुए डिवाइस
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई पदों पर निकली वैकेंसी
यह भी पढ़ें:-गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के 79वें स्थापना दिवस समारोह में लिया हिस्सा
यह भी पढ़ें:- 'फन रील ने ली जान, ये केवल एक्सीडेंट नहीं...,' द्वारका हादसे में बेटे की मौत पर मां ने मांगा इंसाफ

एक युवक अस्पताल में भर्ती

पुलिस के मुताबिक उन्हें घटनास्थल पर 2 लोग घायल अवस्था में मिले, दोनों को तुरंत  आचार्य भिक्षु अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने रोहिणी सेक्टर 20 के रहने वाले विजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि मोनू की हालत गंभीर होने की वजह से उसे तुरंत सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि वह इस मामले में घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है, ताकि हादसे की वजह और इस मामले में शामिल किसी दूसरी गाड़ी के बारे में भी पता लग सके। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।