Delhi Police: दिल्ली पुलिसकर्मियों के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस में भर्ती से जुड़े नियमों में अहम बदलाव को मंजूरी दे दी है। दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 के नियम-9 में संशोधन करते हुए पूर्व अग्निवीरों को पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पोस्ट पर भर्ती के लिए खास प्रावधान को जोड़ा गया है।
जानकारी के मुताबिक, संशोधन के तहत दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की पोस्ट पर भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण की सुविधा दी गई है। इसके अलावा पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) से छूट और ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की राहत भी दी गई है। खासतौर से अग्निवीर योजना के पहले बैच से जुड़े उम्मीदवारों को ज्यादा से ज्यादा 5 साल तक की आयु में छूट मिलेगी।
मौजूदा समय में दिल्ली पुलिस में पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के करीब 42, 451 पोस्ट है, इन पदों पर सीधी भर्ती की जाती है। सामान्य तौर पर आयु सीमा 18 से 25 साल तय की गई है। नए संशोधन के बाद बड़ी संख्या में पूर्व अग्निवीर दिल्ली पुलिस में भर्ती के लिए योग्य हो सकेंगे।
यह भी पढ़ें:- उत्तर नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर छात्र ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग,मौके पर मौत
यह भी पढ़ें:- सुशील कुमार ने मांगी जमानत, दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस
यह भी पढ़ें:- दिल्ली पुलिस ने रोहिणी मर्डर केस सुलझाया
यह भी पढ़ें:- दिल्ली सरकार एक साल हुआ पूरा
यह भी पढ़ें:- 'देश में एक भी बाबरी मस्जिद नहीं होनी चाहिए'
2022 में शुरू हुई थी योजना
साल 2022 में केंद्र सरकार ने भारतीय युवाओं की सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए अग्निवीर योजना को शुरू किया था। नई भर्ती व्यवस्था का उद्देश्य सेना में चार वर्ष सेवा दे चुके युवाओं को कानून-व्यवस्था से जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर देना है। अग्निवीर योजना का उद्देश्य भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में 4 साल की अवधि के लिए युवाओं को भर्ती करना है। इस स्कीम के तहत चयनित अग्निवीरों को प्रारंभिक प्रशिक्षण और सेवा के बाद अलग-अलग सैन्य पदों पर तैनात करना है।
ऐसा माना जा रहा है कि सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन का अनुभव रखने वाले पूर्व अग्निवीर समाज सेवा और कानून प्रवर्तन की भूमिका में अहम योगदान दे सकेंगे। इस फैसले को अग्निवीरों के नागरिक सेवाओं में सुगम पुनर्वास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।










