Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में आज कोल्ड डे का अलर्ट, कोहरे की वजह से देरी से चल रही 41 ट्रेन

Delhi NCR Weather Today imd issued dense fog yellow alert in national caipital noida ghazibad aaj ka mausam
X
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी छाया घना कोहरा।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी घने कोहरे का येलो अलर्ट है। जिसके चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो है और सड़कों पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। इसका असर कई फ्लाइट्स और ट्रेन पर पड़ सकता है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का कहर जारी है। रविवार को भी राजधानी, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है। वहीं मौसम ने कोहरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं कोहरे की वजह से 41 ट्रेन देरी से चल रही है।

ये भी पढ़ें- Attack on Kejriwal: केजरीवाल की गाड़ी पर ईंट से हमला, दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, प्रवेश वर्मा ने भी किया पलटवार

दिल्ली में अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी रविवार को घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं दिन में धूप निकलेगी। इसके बाद शाम और रात को फिर से कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा मौसम विभाग ने 20 और 21 जनवरी को भी घने कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली में 22 और 23 जनवरी को बारिश का अलर्ट है। जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। 24 जनवरी को फिर कोहरा छाएगा और 25 जनवरी के बाद दिल्ली के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने जारी किया कोल्ड डे का अलर्ट

खबरों की मानें, तो मौसम विभाग ने दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक भी दर्ज किया जा सकता है और सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, दिन में हल्की धूप निकलने की संभावना है। लेकिन, इस धूप का कोई असर तापमान पर नहीं पड़ेगा। पूरा दिन ठंडी हवाएं चलती रहेंगी।

ये भी पढ़ें- Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल ने फिर किया बड़ा वादा

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान मौसम विभाग का अलर्ट
दिल्ली 21 डिग्री सेल्सियस 10 डिग्री C घने कोहरे का येलो अलर्ट
नोएडा 19 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री C कोल्ड डे का अलर्ट
गाजियाबाद 19 डिग्री सेल्सियस 09 डिग्री C कोल्ड डे का अलर्ट
ग्रेटर नोएडा 18 डिग्री सेल्सयस 08 डिग्री C कोल्ड डे का अलर्ट
फरीदाबाद 20 डिग्री सेल्सियस 08 डिग्री C कोल्ड डे का अलर्ट
गुरुग्राम 18 डिग्री सेल्सयस 08 डिग्री C कोल्ड डे का अलर्ट

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story