Logo
Delhi Property Dealer Murder Case: दिल्ली के द्वारका में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Property Dealer Murder Case: दिल्ली में बीते दिन एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में पता लगा है कि कुछ दिन पहले ही विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने उसे धमकी भी दी थी। हमले के वक्त मृतक कार में बैठा  हुआ था, उसी दौरान हमलावरों ने उसे करीब से गोलियां मारीं, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।  

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला दिल्ली के द्वारका में छावला एरिया का बताया जा रहा है। कार में बैठे 42 साल के प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस इस मामले में धमकी देने वाले गैंगस्टर कपिल सांगवान की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि फायरिंग के दौरान प्रॉपर्टी डीलर कार में अकेला बैठा हुआ था, उसी दौरान हमलावरों ने उस पर गोली चला दी और उसकी मौत हो गई। मामले के बारे में पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच और शव को कार से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

नंदू गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

बता दें कि एक अन्य मामले में पुलिस ने 19 जनवरी को कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज राठी के तौर पर हुई है, जिसे शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी 2 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिसमें नजफगढ़ थाने में 2021 में दर्ज एक हत्या का मामला भी शामिल है। फरवरी 2024 में आरोपी देश से फरार हो गया, जिसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया, इसके अलावा लुकआउट सर्कुलर (LOC) खोला गया। बाद में उसे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका गया और 19 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।  

5379487