Logo
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट केस में जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद शाह की रिमांड को NIA की विशेष अदालत ने 5 दिन के लिए बढ़ा दिया है।

Delhi Blast: दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट में स्थित नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने लाल किला ब्लास्ट मामले में जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद शाह की रिमांड को 5 दिन के लिए और भी बढ़ा दिया है। इन आरोपियों को पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए धमाके के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियों को उनकी पिछली रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। 


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेशल NIA जज पीतांबर दत्त द्वारा दोनों आरोपियों की NIA रिमांड का बढ़ाया गया है। लेकिन NIA ने केस की जांच के लिए 15 दिन की और रिमांड मांगी थी। इसके साथ ही कोर्ट ने बिलाल नासिर मल्ला और यासिर अहमद डार से जुड़ी जांच की समय सीमा को 45 दिन के लिए बढ़ाया है। बता दें कि इससे पहले 25 फरवरी को  NIA विशेष कोर्ट ने तुफैल और जमीर को 10 दिन की NIA रिमांड में भेजा था। आरोपियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस प्रोडक्शन वॉरंट पर दिल्ली लेकर आई थी, जिसके बाद इनकी कस्टडी NIA को दे दी गई थी।  

क्या आरोप लगे ?

जांच में सामने आया है कि आरोपी हथियार और गोला-बारूद को इकट्ठा कर रहे थे। जमीर को उमर, इरफान और आदिल ने एक राइफल, एक पिस्तौल और गोला-बारूद दिया था। ऐसा भी सामने आया है कि अहमद अहंगर और तुफैल दोनों असार गजावत उल हिंद से जुड़े हुए हैं। NIA द्वारा इस मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें डॉक्टर शाहीद सईद, डॉक्टर मुजम्मिल शकील, अदील अहमद, जसीर बिलाल वानी, नासिर बिलाल मल्ला, यासिर अहमद डार, मुफ्ती इरफान अहमद और आमिर राशिद है। इन सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में लिया हुआ है।  

5379487