Logo
Delhi Murder: दिल्ली के नंद नगरी में एक युवक के सामने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Delhi Murder: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक युवक के सामने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक का किसी बात को लेकर आरोपियों से झगड़ा हो गया था, विवाद इतना बढ़ गया कि इसने खूनी रूप ले लिया। झगड़े के दौरान बेटे को बचाने आए पिता की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 साल के मोहम्मद उमरदीन के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि बीते दिन 17 फरवरी मृतका का 16 साल का बेटा कैफ शाम करीब 5 बजे ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रहा था। उस दौरान नंद नगरी ब्लॉक सी-3 के पास कैफ की कुछ  परिचित युवकों के साथ कहासुनी हो गई, देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। कैफ ने जब खुद को बचाने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया। कैसे भी करके कैफ ने तुरंत अपने पिता को मामले के बारे में सूचित किया। 

यह भी पढ़ें:- दिल्ली के पंजाबी बाग में फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, एक की मौत,1 घायल
यह भी पढ़ें:- 'फन रील ने ली जान, ये केवल एक्सीडेंट नहीं...,' द्वारका हादसे में बेटे की मौत पर मां ने मांगा इंसाफ
यह भी पढ़ें:- नोएडा में वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या
यह भी पढ़ें:- सीबीआई ने लालू यादव की जमानत को बताया अवैध, सुप्रीम कोर्ट ने की अहम टिप्पणी
यह भी पढ़ें:- डीयू में धरना-प्रदर्शनों पर एक महीने के लिए लगी पाबंदी

पिता के सीने में लगी गोली

मामले के बारे में पता लगने पर कैफ के पिता मोहम्मद उमरदीन मौके पर पहुंच गए, लेकिन वहां पर मौजूद बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि, झगड़े के दौरान अचानक से फायरिंग शुरू हो गई थी, जिसमे अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इस बीच एक गोली उमर दीन के सीने में जा लगी, जिसके बाद परिजन उमरदीन को तुरंत गुरुतेग बहादुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल है, पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करके हमलावरों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ।

5379487