Delhi Murder: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में बीते दिन यानी शुक्रवार को एक जूता फैक्ट्री मालिक की बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। मामले के बारे में पता लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि हत्या के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मृतक के परिजन ने एक कर्मचारी पर हत्या का शक जताया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 28 वर्षीय रवि चौधरी के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि वारदात को नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के J ब्लॉक में स्थित जूता-चप्पल बनाने वाली फैक्ट्री के पास अंजाम दिया गया है। अचानक से आरोपियों ने रवि पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके बाद वह घायल होकर मौके पर ही गिए गए। वहीं आरोपी हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत रवि चौधरी को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें:- दिल्ली में आतंकी हमले का हाई अलर्ट
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'सीएम जनसुनवाई' ऐप किया लॉन्च
यह भी पढ़ें:- दिल्ली के मदनपुर खादर में सिलेंडर ब्लास्ट
यह भी पढ़ें:- उत्तर नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर छात्र ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग
यह भी पढ़ें:- पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस, सुशील कुमार ने मांगी जमानत
मृतक के परिजन ने पुलिस को क्या बताया ?
पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले फैक्ट्री के एक कर्मचारी के साथ रवि का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। परिजनों ने संदेह जताया है कि उसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती मामला पुरानी रंजिश या आपसी कहासुनी का लग रहा है। हालांकि हमलावरों की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। इसके अलावा आरोपियों की गिरफ्तार के लिए टीम भी बनाई गई हैं, पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।