Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर आज 8 फरवरी रविवार को यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि रिठाला की ओर जा रही मेट्रो पिछले 20 मिनट से कोहट एन्क्लेव पर खड़ी है, जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब तक स्पष्ट कारणों का पता नहीं लग पाया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि किसी तकनीकि समस्या के चलते मेट्रो के संचालन में बाधा आ रही है। ऐसे कई यात्री परेशान हो रहे हैं, इसका एक वीडियो भी सामने आया है। 

इस स्टेशन का बदला नाम

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस-1 पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर अब 'श्री राम मंदिर मयूर विहार' कर दिया गया है। ऐसे में DMRC की तरफ से मयूर विहार पॉकेट-1 जानें वाले यात्रियों को नए नाम से टिकट लेने की सलाह दी गई है। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।