Delhi Metro Facts: सिर्फ 4 स्टेशनों के बीच दौड़ रही मेट्रो, जानें डीएमआरसी की सबसे छोटी लाइन के बारे में

Delhi Metro Facts
X
दिल्ली मेट्रो की सबसे छोटी लाइन।
Delhi Metro Facts: दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 24 दिसंबर 2002 में की गई थी। सबसे पहली मेट्रो शाहदरा से तीस हजारी के बीच शुरू हुई थी।

Delhi Metro Facts: दिल्ली मेट्रो राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। अब मेट्रो के बिना दिल्ली के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। राजधानी के लोग यात्रा करने के लिए सबसे पहले मेट्रो के बारे में सोचते हैं, फिर किसी अन्य वाहन के बारे में। दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बात को कहना गलत नहीं होगा कि राष्ट्रीय राजधानी के लोगों की धड़कन बन गई है दिल्ली मेट्रो।

सबसे पहले किस रूट पर चली थी मेट्रो

दिल्ली मेट्रो की शुरुआत 24 दिसंबर 2002 में की गई थी। सबसे पहली मेट्रो शाहदरा से तीस हजारी के बीच शुरू हुई थी। ये रूट करीब साढ़े आठ किलोमीटर लंबा है। लेकिन आज दिल्ली मेट्रो हर कोने तक पहुंच रही है। जैसे इंसान के पूरे शरीर में नसें फैली हुई है वैसे ही दिल्ली मेट्रो पूरे शहर में फैली है। लेकिन क्या आपको पता है कि दिल्ली मेट्रो की सबसे छोटी लाइन कौन सी है? इस लाइन पर कुल कितने स्टेशन है? और इसका निर्माण कब हुआ? अगर आप दिल्ली मेट्रो में रोजाना सफर करते हैं, तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है।

दिल्ली मेट्रो में कुल कितनी लाइन और स्टेशन

पूरी दिल्ली में सभी लाइनों के स्टेशनों को मिलाकर कुल 286 मेट्रो स्टेशन है। दिल्ली मेट्रो 391 किलोमीटर लंबे एरिया को पूरा करती है। इसके विकास पर लगातार काम चल रहा है। आज भी रई संस्थान है, जहां मेट्रो सेवा नहीं पहुंच पाई है। लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों पर भी मेट्रो का काम चल रहा है।

बता दें कि दिल्ली में कुल 12 मेट्रो लाइन है, जिन्हें रंग के आधार पर बनाया गया है। इसमें येलो लाइन, ब्लू लाइन, पिंक लाइन, ग्रीन लाइन, रेड लाइन, मजेंटा लाइन, ग्रे लाइन, सिल्वर लाइन, एक्वा लाइन, ऑरेंज लाइन, वायलेट लाइन और रैपिड मेट्रो शामिल है।

सबसे छोटी मेट्रो लाइन का इतिहास

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की सबसे छोटी लाइन ग्रे लाइन है। ये केवल 5.19 किलोमीटर का सफर तय करती है। इस लाइन का निर्माण 4 अक्टूबर 2019 को हुआ था। इस लाइन की सेवा 18 सितंबर 2021 से शुरू हुई थी। बता दें कि मेट्रो का किराया दूरी के हिसाब से तय होता है। लेकिन ग्रे लाइन मेट्रो का किराया 10 से 20 रुपये के अंदर ही रहता है ऐसा इसलिए क्योंकि ये मेट्रो मात्र 5.19 किलोमीटर तक चलती है।

ग्रे लाइन मेट्रो पर कुल कितने स्टेशन हैं

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर सिर्फ 4 मेट्रो स्टेशन और एक इंटर चेंज है। ग्रे लाइन मेट्रो द्वारका से ढांसा तक चलती है। द्वारका पर ब्लू लाइन मेट्रो स्टेशन तक के लिए मेट्रो बदली जाती है। ग्रे लाइन मेट्रो के चारों नाम है द्वारका, नगली, नजफगढ़ और ढांसा शामिल है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story