Logo
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 17 नए इंटरचेंज बनाए जाएंगे, इसे लेकर डीएमआरसी के अधिकारियों ने जानकारी दी है।

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन को सबसे बड़ा मॉडर्न कॉरिडोर बनाया जा रहा है। सूचना है कि कॉरिडोर में  65 स्टेशन (40 अंडरग्राउंड), 21 इंटरचेंज और 89 किलोमीटर का ड्राइवरलेस सफर होगा। DMRC के अधिकारियों ने इसे लेकर आज बुधवार को जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि मेट्रो के इस विस्तार से दिल्ली-एनसीआर में क्रॉस-सिटी कनेक्टिविटी में सुधार होगा। DMRC के नए प्लान के तहत इंद्रप्रस्थ-इंद्रलोक कॉरिडोर अब मजेंटा लाइन का हिस्सा होगा, जिसका विस्तार दिल्ली मेट्रो फेज IV और V(A) के तहत किया जा रहा है। 

अभी 4 इंटरचेंज स्टेशन

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉर्पोरेट संचार) अनुज दयाल के मुताबिक, यह लाइन बॉटनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक चलेगी। पूरी तरह से चालू हो जाने के बाद यह लाइन पूरी तरह से  ड्राइवरलेस (बिना चालक) मेट्रो कॉरिडोर के तौर पर काम करेगी। फेज IV और V(A) के विस्तार काम पूरा होने के बाद,मैजेंटा लाइन पर नए 17 इंटरचेंज स्टेशन बनाए जाएंगे, मौजूदा समय पर इस लाइन पर 4 इंटरचेंज स्टेशन हैं, जिनमें कालकाजी मंदिर, बॉटनिकल गार्डन, जनकपुरी पश्चिम और हौज खास शामिल है, यानी अब कुल 21 इंटरचेंज स्टेशन हो जाएंगे। 

कहां होंगे नए इंटरचेंज ?

दिल्ली मेट्रो फेज IV और V(A) के तहत 17 नए एक्स्ट्रा इंटरचेंज स्टेशन कनेक्ट किए जाएंगे, जिनमें कालिंदी कुंज, चिराग दिल्ली, टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट, पीरागढ़ी, पीतमपुरा (मधुबन चौक), हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, आजादपुर, पुलबंगश, नबी करीम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, इंद्रप्रस्थ, दिल्ली गेट, नई दिल्ली और इंद्रलोक शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि केंद्रीय सचिवालय, आजादपुर, नई दिल्ली और इंद्रलोक ट्रिपल इंटरचेंज स्टेशन (जहां तीन मेट्रो लाइन एकसाथ मिलती हैं) होंगे। इससे यात्रियों का समय भी कम होगा, इसके अलावा कॉरिडोरों पर भीड़ भी कम हो जाएगी और पहले की तुलना में कनेक्टिविटी कई गुना बेहतर होगी।  

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ। 

5379487