Logo
T20 World Cup Match 2026: टी 20 वर्ल्ड कप मैच को ध्यान में रखते हुए मेट्रो की टाइमिंग को बढ़ा दिया गया है, इसे लेकर DMRC ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है।

T20 World Cup Match 2026: राजधानी में इन दिनों  ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने अपनी सर्विस को देर रात जारी रखने का फैसला किया है।

कल यानी गुरुवार 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच का भारत बनाम नामीबिया का मुकाबला होगा। ऐसे में यात्रियों के सफर को देर रात आसान और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से DMRC ने सर्विस के समय को बढ़ा दिया है।   

DMRC ने सोशल मीडिया साइट  एक्स पर शेयर करके लिखा है कि,' ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दिल्ली मेट्रो ने खास इंतजाम किए हैं।' इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो 12 फरवरी 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले T20 क्रिकेट मैच में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए ट्रेन सर्विस देर रात तक बढ़ा रही है।'

15 फरवरी को भारत-पाक के बीच मैच

डिफेंडिंग चैंपियन इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2026 में कल अपना दूसरा ग्रुप-स्टेज मैच नामीबिया के खिलाफ खेलेगा। पहला मैच जीतने के बाद, इंडिया ग्रुप A में फिलहाल टॉप पर है, वहीं कल अरुण जेटली स्टेडियम में भारत एक और जीत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। बता दें कि इससे पहले इंडियन टीम ने USA को 29 रन से हराया था, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 84 रन बनाए थे। नामीबिया के बाद, इंडिया 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप का मैच खेलेगा। इसके बाद इंडिया 18 फरवरी को भी अहमदाबाद में नीदरलैंड्स के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगा। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए  haribhoomi.com के साथ। 

5379487