दिल्ली के मयूर विहार में भीषण सड़क हादसा: SUV कार ने टैक्सी में मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

Accident On Peeragarhi Flyover
X
पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर हादसा।
दिल्ली के मयूर विहार में तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में दो की मौत हो गई है और एक घायल बताया जा रहा है।

Delhi Mayur Vihar Accident: दिल्ली के मयूर विहार में रविवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक महिला समेत दो मौत हो गई है। वहीं एक युवक घायल बताया जा रहा है। जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से एसयूवी कार चालक फरार है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मयूर विहार थाना क्षेत्र के अंदर नोएडा लिंक रोड पर हुआ है। बताया जा रहा है कि दिल्ली से नोएडा जा रही एक एसयूवी सेंट्रल वर्ज से टकराई और फिर सामने से आ रहे ट्रैफिक में जा घुसी। इसके बाद एसयूवी ने पहले एक कार को टक्कर मारी और इसके बाद फिर एक टैक्सी को टक्कर मार दी। हालांकि, कार चालक तो बच गया। लेकिन, टैक्सी में बैठे तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए और इनमें से दो की मौत हो गई। जबकि, एक युवक घायल हुआ है। वहीं जिस व्यक्ति की कार में पहले टक्कर हुई थी। उसने पुलिस को शिकायत दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि वह नोएडा से दिल्ली अपनी कार से जा रहा था। इसी बीच एक एसयूवी कार आई और उसने उनकी कार में टक्कर मार दी और इसके बाद फिर एक सफेद टैक्सी से टकरा गई। जिससे चालक और एक महिला यात्री की मौत हो गई। वहीं महिला के पति गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज करा रहा है।

ये भी पढ़ें-प्रयागराज महाकुंभ 2025: आज से 4 दिन तक वाहनों की No Entry; जानिए संगम आने-जाने का पैदल रास्ता

क्या बोली पुलिस

इस मामले में पुलिस का कहना है कि टैक्सी में तीन लोग सवार थे और इस टैक्सी को यूपी के खुर्जा बुलंदशहर का ड्राइवर अर्जुन सिंह सोलंकी चला रहा था। उसकी टैक्स में सुमन धूपड़ा (63) और संजीव धूपड़ा बैठे हुए थे। इस हादसे में सुमन और अर्जून सिंह सोलंकी की मौत हो गई है। वहीं महिला के संजीव धूपड़ा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें नोएडा के सेक्टर 27 के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी वह बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने मयूर विहार पुलिस स्टेशन में धारा 281/106(1)/324(3) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार ड्राइवर को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय युवा दिवस: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पीएम मोदी ने दिया संदेश, कहा- युवाओं में टीम भावना जरूरी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story