Logo
Delhi Liquor Scam:आबकारी मामले में समन की अनदेखी करने पर ED अरविंद केजरीवाल को 2 मामलों में बरी करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देगी।  

Delhi Liquor Scam: अरविंद केजरीवाल की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि ED ने समन की अनदेखी करने के मामले में केजरीवाल को फिर से घेरने की तैयारी कर ली है। ED की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट को बताया गया है कि केजरीवाल को दिल्ली आबकारी मामले में समन का पालन नहीं करने के आरोप में उन्हें 2 मामलों में बरी करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती देगी।  

ED द्वारा पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल SV राजू के मुताबिक, एजेंसी ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेगी। इसी साल 22 जनवरी को  ट्रायल कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को उनके खिलाफ दर्ज 2 अलग-अलग मामलों में बरी कर दिया था। इन मामलों को  दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की जांच में शामिल होने के लिए भेजे गए समन के बाद ED के सामने पेश नहीं होने को लेकर दर्ज किए थे। 

अब इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने आज अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के मामले में ED की ओर से जारी  समन को चुनौती देने वाली अपनी याचिका वापस लेने की परमिशन दे दी है। केजरीवाल के वकील ने कहा कि अब वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं, क्योंकि समन के बाद एजेंसी के सामने पेश नहीं होने के कारण दर्ज मामलों में उन्हें पहले ही बरी कर दिया गया है।  

निचली अदालत ने क्या कहा ?

निचली अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि, 'समन की अनदेखी मामले में यह देखते हुए कि आरोपी एक मौजूदा मुख्यमंत्री थे। उन्हें भी आने-जाने का अपना मौलिक अधिकार था। ट्रायल कोर्ट ने कहा कि समन की सही सेवा को कानूनी चुनौती दी जा सकती है। जांच एजेंसी ईडी यह साबित करने में नाकाम रही है कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन की अवहेलना की।' 

केजरीवाल ने ईडी 9वें समन के बाद हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने 20 मार्च, 2024 को ईडी से जवाब मांगा था। हालांकि अदालत ने कहा था कि इस स्टेज पर केजरीवाल को कोई अंतरिम राहत नहीं दी जाएगी, उसी शाम ED ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग केस में अंतरिम बेल पर हैं। 

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

5379487