Delhi Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के मामले में 1 साल से फरार चल रहे बदमाश अहमद रजा उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत ने 26 नवंबर 2025 को प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित कर दिया था, जिसके बाद से वह लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस पिछले 1 साल से सद्दाम की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने अहमद रजा उर्फ सद्दाम राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सद्दाम जयपुर में छिपा हुआ है, जिसके बाद टीम ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सटीक लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान इतना सटीक था कि आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस दिल्ली ले आई, जहां आगे की कानून कार्रवाई की जा रही है।
क्या है पूरा मामला ?
पूरा मामला पिछले साल 2025 के 12 जनवरी का बताया जा रहा है, उस रात करीब साढ़े 8 बजे आजादपुर फ्लाईओवर के पास स्थित वाइन शॉप इलाके में हिंसक हमला हुआ था। अहमद रजा उर्फ सद्दाम पर आरोप है कि उसने शाहजहां नाम के शख्स पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया था। इस हमले में पीड़ित को कई गंभीर चोटें आईं और उसकी एक उंगली भी बुरी तरह जख्मी हो गई थी। इस मामले में गंभीर धाराएं जोड़ी गईं थी, वहीं पुलिस पहले ही इस केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, वहीं आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।











