Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली के कश्मीरी गेट में बीते कुछ दिन पहले कार में सवार लॉरेंस बिश्नोई के वकील समेत 5 लोगों पर फायरिंग कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में शामिल रोहित गोदारा गैंग के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सोलंकी ने ही लॉरेंस की लीगल टीम पर हमला किया था, जिसमें आरोपी ने पिछले हफ्ते मंगलवार को कश्मीरी गेट में लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और समेत उसके साथियों पर गोली चलाई थी।
पुलिस के मुताबिक, रोहित सोलंकी गोदारा गैंग का सदस्य है। फायरिंग के बाद रोहित फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फायरिंग को करने का क्या कारण था। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, आरोपी से पूछताछ करके इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाया जाएगा।
#UPDATE | Delhi: Delhi Police said that the accused Rohit Solanki has been arrested in connection with the firing on Lawrence Bishnoi's lawyer, Deepak Khatri and his associates at Kashmiri Gate. Rohit has links to the Rohit Godara gang. https://t.co/kUwiiOx2I8
— ANI (@ANI) March 3, 2026
क्या है पूरा मामला ?
दिल्ली के कश्मीर गेट इलाके में 24 फरवरी मंगलवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री और उनके 4 साथी कार में सवार थे। जिन पर आरोपी ने ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग की थी। फायरिंग के दौरान कार का शीशा टूट गया था। गनीमत रही कि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस हमले में एक शख्स घायल हुआ था, जिस कमर में गोली लगी थी। हमले के बाद वकील दीपक खत्री ने बताया था कि कश्मीरी गेट के हनुमान मंदिर के पास इस फायरिंग को अंजाम दिया गया था।










