Logo
Noida Police: नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया जिस पर एटीएम कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा कि आरोपी ने अब तक 50 से ज्यादा लोगों को शिकार बनाया है।

Noida Police: नोएडा के थाना फेस-2 पुलिस ने एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है, जो लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर उनके खातों से पैसे निकाल रहा था। आरोपी का नाम अमीरुददीन पुत्र इमामुददीन है। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड, एक चाकू और एक वैगनआर कार बरामद की है।नोएडा पुलिस ने ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर यह संगठित ठगी कर रहा था।

ठगी का तरीका

ये ठग पहले ऐसे एटीएम बूथ की रेकी करते थे, जहां कोई गार्ड नहीं होता और वह इंडस्ट्रियल एरिया में हो। उनका निशाना मुख्य रूप से कामगार या मजदूर होते थे, जो महीने की सैलरी निकालने आते हैं। आरोपी एटीएम के बाहर खड़े रहते और जैसे ही कोई व्यक्ति पैसे निकालने आता, मदद करने के बहाने या मशीन खराब बताकर उसका पिन देख लेते। फिर चालाकी से असली एटीएम कार्ड बदलकर नकली कार्ड थमा देते और बाद में असली कार्ड से पैसे निकाल लेते। इस तरह वे लोगों को धोखा देकर उनके पैसे हड़प लेते थे।

50 से ज्यादा लोगों को ठगा

पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके साथी अब तक 50 से ज्यादा लोगों के साथ इस तरह की ठगी कर चुके हैं। आरोपी के साथी अभी फरार हैं और पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। साथ ही पीड़ितों से संपर्क किया जा रहा है ताकि पूरी घटना की जांच हो सके और अन्य मामलों का खुलासा हो सके। यह ठगी का मामला आम लोगों के लिए चेतावनी है कि एटीएम इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें और किसी भी अजनबी की मदद न लें।

5379487