Logo
पीएम श्री विद्यालय खरोरा में होली का उत्सव रंगों की उमंग और उल्लास भरे माहौल में धूम-धाम से मनाया गया।

सूरज सोनी- खरोरा। पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में वर्ष 2026 का होली पर्व अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा एकत्रित होकर आपसी सद्भाव, एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज द्वारा शुभकामना संदेश के साथ की गई। उन्होंने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इसके पश्चात शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वातावरण रंगों और हंसी-खुशी से सराबोर हो उठा।

Teachers painted in the colors of Holi

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रही सभी की सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिला, जहां शिक्षकों ने पारंपरिक होली गीतों पर आनंदपूर्वक सहभागिता की। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि, विद्यालय परिवार सदैव आपसी सहयोग, समर्पण और अनुशासन के साथ शैक्षिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। अंत में सभी शिक्षकों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस प्रकार विद्यालय में होली पर्व सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली खरे, जयंती साहू, अल्का मिंज, तान्या भट्टाचार्य, मोगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद, रूपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, पारुल रजोरिया, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, अंकृति भिड़े, नदीश साहू, अनिल कुमार, योगिता देवांगन, शेषशेखर शर्मा, सना करीम, आंचल आनंद कसर, जास्मि जोश, कृतिका वर्मा, पावेत्री साहू, अजय कुर्रे, प्रीति मिश्रा, लुकेश्वर उइके, विक्रम आडिल, प्रवीण पाटिल, घनेंद्र आडिल, और आकाश परिहार शामिल थे। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भी इस उत्सव बेला में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

5379487