haribhoomi hindi news
बलौदाबाजार में अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज बलौदा बाजार द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज बलौदा बाजार द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के बजरंग चौक स्थित महावीर मंदिर से हुआ, जो नेहरू चौक, गांधी चौक सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गार्डन चौक में जाकर सम्पन्न हुई।

शोभायात्रा में सर्व ब्राह्मण समाज के महिला-पुरुषों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी एवं भगवान परशुराम की आकर्षक वेशभूषा में झांकियां निकाली गईं, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन-कीर्तन के साथ निकली इस यात्रा में नागर ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाजों के लोग भी सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। 

पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने किया संबोधित 
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं और ब्राह्मण समाज के आराध्य देव हैं। अक्षय तृतीया के पावन दिन पर शोभायात्रा निकालकर उन्हें नमन करना हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने समस्त जिलेवासियों को परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित 
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्राह्मण समाज बलौदाबाजार के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्याम शुक्ला, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, विश्व हिंदू परिषद बलौदा बाजार इकाई के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, पूर्व जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।)

7