haribhoomi hindi news
Hyundai SUV: हुंडई मोटर ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी हुंडई वेन्यू का केनाइट एडिशन खास ब्लैक-थीम डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ आता है, जो इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश बनाता है।

Hyundai SUV: हुंडई मोटर कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई वेन्यू का नया Knight Edition लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो स्टाइलिश और डार्क-थीम वाली SUV पसंद करते हैं।

Knight Edition में क्या है खास?
हुंडई वेन्‍यू नाइट एडिशन को ब्लैक थीम के साथ डिजाइन किया गया है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाता है। इसमें ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, मैट ब्लैक Hyundai लोगो (फ्रंट और रियर), ब्लैक स्किड प्लेट, ब्लैक रूफ रेल्स और ORVMs दिए गए हैं। इसके अलावा 16-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स और रेड ब्रेक कैलिपर्स इसकी स्पोर्टी अपील को बढ़ाते हैं।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लैक थीम के साथ ब्रॉन्ज इंसर्ट और प्रीमियम सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है, जो केबिन को ज्यादा प्रीमियम फील देती है।

नए फीचर्स का अपडेट
कंपनी ने वेन्यू के कुछ अन्य वेरिएंट्स—HX6T, HX10 और N10—में भी नए फीचर्स जोड़े हैं। अब इन वेरिएंट्स में डैशकैम की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही SUV को नए एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस जैसे Hazel Blue Matte और Mystic Sapphire Matte में भी पेश किया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस
हुंडई वेन्‍यू नाइट एडिशन में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.0-लीटर टर्बो GDi पेट्रोल और 1.5-लीटर CRDi डीजल इंजन दिए गए हैं। ये इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आते हैं, जो बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज का संतुलन देते हैं।

कीमत और मुकाबला
हुंडई वेन्‍यू नाइट एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर 15.48 लाख रुपये तक जाती है। कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला Kia Sonet, Mahindra XUV 3XO, Tata Nexon और Maruti Brezza जैसी गाड़ियों से है।

(मंजू कुमारी)

7